Free Tablet Yojana Maharashtra 2026: 10वीं पास छात्रों को मिलेगा फ्री टेबलेट, महाज्योति टॅबलेट योजना 2026

Free Tablet Yojana Maharashtra 2026: महाराष्ट्र सरकार द्वारा JEE/NEET/MHT-CET Batch- 2026-28 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महाज्योति फ्री टॅबलेट योजना 2026 चलाई जा रही है। इस योजना के आंतरिक लाभार्थियों को निशुल्क टॅबलेट, प्रशिक्षण, एवं प्रतिदिन 6 GB इंटरनेट डेटा प्रदान किया जाता है। जिससे छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस, प्रोजेक्ट, ऑनलाइन परीक्षा, और डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो।

राज्य में गरीब परिवार के छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने और उच्चा शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु Free Tablet Yojana चलाई जाती है। योजना के अंतर्गत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र ऑनलाइन आवेदन करके निशुल्क टॅबलेट प्राप्त कर सकते है, शर्ते की वे JEE/NEET/MHT-CET जैसी परीक्षाओ की तयारी कर रहे हो और विज्ञान शाखा (science) में प्रवेश प्राप्त किया हो।

योजना के लिए केवल महाराष्ट्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के स्थाई निवासियों को मिलेगा जिन्होंने 2025-26 में 10वीं कक्षा को 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हो। अगर आप फ्री टॅबलेट प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने Free Tablet Yojana Maharashtra 2026 की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Free Tablet Yojana Maharashtra 2026 Overview

योजना का नाममहाज्योति फ्री टॅबलेट योजना
शुरुवातवर्ष 2025
लाभार्थीJEE/NEET/MHT-CET की तैयारी कर रहे छात्र
लाभमुफ़्त टैबलेट + इंटरनेट + कोचिंग
उद्देश्यछात्रों को जेईई/नीट/सीईटी एवं प्रतियोगी परीक्षा की तयारी करने हेतु
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahajyoti.org.in

Free Tablet Yojana Maharashtra 2026

छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने और JEE/NEET/MHT-CET जैसी परीक्षाओ की तयारी करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा mahajyoti free tablet yojana चलाई जा रही है। योजना का लाभ पिछड़े वर्गों, योग्य जातियों, खानाबदोश जनजातियों और विशेष रूप से पिछड़े वर्गों से संबंधित गरीब छात्रों को दिया जाता है। निशुल्क टॅबलेट के अलावा उन्हें प्रशिक्षण एवं 500 प्रति माह (इंटरनेट रिचार्ज हेतु) अगले दो वर्ष तक दिया जाएगा। राशि सीधे डीबीटी द्वारा छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

फ्री टॅबलेट योजना वर्ष 2024 को लांच की गई और अबतक लाखो गरीब छात्रों को इसका लाभ दिया गया है। वर्ष 2026 के लिए पात्र आवेदक https://www.mahajyoti.org.in/ पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। परन्तु आवेदन करने हेतु ग्रामीण क्षेत्र के छात्र ने 60% अंक प्राप्त किए हो और शहस्री क्षेत्र के छात्रों ने 70% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

महाज्योति फ्री टॅबलेट योजना महाराष्ट्र के लिए पात्रता

  • छात्र महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • छात्र पिछड़े वर्गों, योग्य जातियों, खानाबदोश जनजातियों और विशेष रूप से पिछड़े वर्गों में से होना चाहिए।
  • आवेदक के पास नॉन क्रीमीलेयर होना चाहिए।
  • वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र फ्री टॅबलेट योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • छात्र विज्ञान शाखा में प्रवेश प्राप्त कर रहे हो।
  • ग्रामीण क्षेत्र के छात्र को 60% और शहरी क्षेत्र के छात्रों को 70% अंक प्राप्त किए हो।
  • पोस्ट या ईमेल द्वारा आवेदन नहीं स्वीकारे जाएंगे।

फ्री टॅबलेट योजना महाराष्ट्र 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

Mahajyoti Free Tablet Yojana Maharashtra 2026 Important Documents:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वैध नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 11वीं विज्ञान में प्रवेश की रसीद या वास्तविक प्रवेश प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनाथ प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Free Tablet Yojana Maharashtra 2026 Online Apply

  • फ्री टॅबलेट योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद Registration Link बटन पर क्लिक करे।
  • अब free tablet yojana form खुलेगा, इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और Submit बटन पर क्लिक करे।
  • अब आपको JEE, NEET, MHT-CET में से छात्र जिस परीक्षा को देने वाले है उसका चयन करे।
  • चयन करने के बाद Mahajyoti Free Tablet Yojana Form खुलेगा, इस फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद शैक्षणिक योग्यता दर्ज करे।
  • अब दस्तावेज अपलोड करे और कैप्चा भरके Complete Your Form to Final Submit बटन पर क्लीक करे।
  • इस तरह छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Mahajyoti Free Tablet Yojana Maharashtra 2026 Last Date

JEE/NEET/MHT-CET बैच 2026-28 की तैयारियां कर रहे छात्रों को महाज्योति फ्री टॅबलेट योजना के तहत 70% से अधिक अंक प्राप्त छात्रों को निशुल्क टॅबलेट दिया जाता है। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल से आवेदन कर सकती है। Mahajyoti Free Tablet Yojana Maharashtra Last Date 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदकों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

 टॅबलेट योजना श्रेणी अनुसार आरक्षण

सामाजिक वर्गआरक्षण प्रतिशत
OBC59%
VJ-A10%
NT-B8%
NT-C11%
NT-D6%
SBC6%
कुल100%

Free Tablet Yojana Maharashtra 2026 Important Link

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Mahajyoti Free Tablet Yojana 2026 Apply OnlineClick here
Helpline Number0712-2959381
Free Tablet Yojana GR PDFClick here
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon