Bandhkam Kamgar Scholarship Form: कामगारों के छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख छात्रवृत्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Bandhkam Kamgar Scholarship Form: महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल द्वारा बांधकाम कामगार योजना पुरे राज्य में चलाई जाती है। यह योजना निर्माण क्षेत्र से जुड़े कामगारों को 37 योजनाओ का सीधा लाभ प्रदान किया जाता है। जिसमे कामगारों एवं उनके परिवारों के लिए, स्वास्थ, शिक्षा, के साथ साथ आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लाभार्थी छात्र MAHABOCW पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

बांधकाम कामगार योजना महाराष्ट्र के कामगारों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजना है। इस योजना को 1 मई 2011 को मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस द्वारा शुरू की गई। गरीब कामगार के बच्चे आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा को पूरा नहीं कर पाते, इसलिए MAHABOCW द्वारा bandhkam kamgar scholership yojana शुरू की गई है।

इस योजना के आंतरिक पहली कक्षा से लेकर डिप्लोमा, डिग्री, मेडिकल डिग्री, या इंजीनियरिंग के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। अगर आप भी महाराष्ट्र से है और इस कार्यक्रम के तहत स्कॉलरशिप लेकर अपनी शिक्षा को पूरा करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हमने Bandhkam Kamgar Scholarship की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Bandhkam Kamgar Scholarship Form 2026 Overview

योजना का नामBandhkam Kamgar Scholarship Yojana
शुरुआतमहाराष्ट्र सरकार
उद्देश्यगरीब कामगार के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए
लाभबांधकाम कामगार के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीबांधकाम कामगार योजना में पंजीकृत मजदुर के विद्यार्थी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाईन
आधिकारिक वेबसाइटmahabocw.in

Bandhkam Kamgar Scholarship Form

महाराष्ट्र राज्य के विकास में निर्माण क्षेत्र के कामगारों की अहम भूमिका निभाती है, इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार योजना में रजिस्टर कामगारों को 37 योजनाओ का लाभ प्रदान कराती है। कामगारों के साथ साथ उनके परिवारों को भी योजनाओ का लाभ मिलता है। कम दिहाड़ी के कारण कामगार अपने परिवार की जरूरते, जैसे बच्चो की शिक्षा, स्वाथ एवं पोषण को पूरा करने में असमर्थ होते है।

कामगार के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे इसलिए महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल के आंतरिक bandhkam kamgar scholership yojana द्वारा कामगारों के बच्चो को शिक्षा पूर्ण करने हेतु ₹1,00,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

पहली से कक्षा सातवीं कक्षा के लिए ₹2,500, 8वीं और 9वीं के लिए ₹5,000, 10वीं और 12वीं के लिए ₹10,000, डिग्री कोर्स पूरा होने तक ₹20,000, इंजीनियरिंग की डिग्री के लिए ₹60,000 एवं मेडिकल शिक्षा के लिए ₹1,00,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है।

Bandhkam Kamgar Scholarship Form के द्वारा कामगार के बच्चो को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन मंजूर होने के बाद छात्रवृत्ति राशि लाभार्थी के खाते में जमा की जाती है। पात्र लाभार्थियों को 30 जून 2026 से पहले आवेदन करना होगा।

बांधकाम कामगार स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक छात्र महाराष्ट्र के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • छात्र के माता या पिता महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • आवेदक छात्र की उपस्थिति 75% या अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर रहे हो।
  • कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बांधकाम कामगार छात्रवृत्ति कामगार के पहले दो बच्चों के लिए लागू है।
  • छात्र ने 50% या अधिक अंक प्राप्त किए हो।
  • लाभार्थी परिवार ने 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया होना चाहिए।

बांधकाम कामगार स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Important Documents For Bandhkam Kamgar Scholarship Yojana:

  • बांधकाम कामगार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक
  • उपस्थिति प्रमाण पत्र
  • जाति/निवास प्रमाण पत्र
  • घोषणा पत्र

Bandhkam Kamgar Scholarship Form Online Apply

  • छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए बांधकाम कामगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • पोर्टल के होमपेज पर Construction Worker Apply Online for Claim बटन पर क्लिक करना है।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां New Claim ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आवेदक के सामने Bandhkam Kamgar Scholarship Form खुलेगा।
  • इस फॉर्म में महिला को नाम, पता, शिक्षा, बैंक विवरण आदि जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करे और कैप्चा भरके सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • आवेदन करने के बाद रसीद डाउनलोड करे और अपलोड किए सभी दस्तावेज आवेदन के साथ जोड़कर जिलास्तरीय कार्यालय में जमा करे।
  • अब वेरिफिकेशन होगा, वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद स्कॉलरशिप राशि डीबीटी द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Bandhkam Kamgar Scholarship Form PDF

Bandhkam kamgar के अंतर्गत पहली कक्षा से स्नातक, डिग्री और डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त कर रहे कामगारों के बच्चो को छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति राशि छात्र प्राप्त कर रही शिक्षा के अनुसार अलग अलग होती है, लाभार्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता अनुसार निम्मलिखित लिंक से बांधकाम कामगार स्कॉलरशिप फॉर्म डाउनलोड करके योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

Bandhkam Kamgar Scholarship Form PDF Download:

पहली कक्षा से 10वीं कक्षा छात्रवृत्ति ₹5000Download PDF Form
10वीं से 12वीं कक्षा छात्रवृत्ति ₹10,000Download PDF Form
10वीं से 12वीं कक्षा छात्रवृत्ति ₹10,000Download PDF Form
स्नातक/डिग्री के पहले, दूसरे, एवं तीसरे वर्ष के लिए ₹20,000Download PDF Form
मेडिकल डिग्री छात्रवृत्ति ₹1,00,000 एवं इंजीनियरिंग के लिए ₹60,000Download PDF Form
सरकारी मान्यता प्राप्त डिप्लोमा के लिए ₹20,000 रुपये प्रति वर्ष और स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए ₹25,000 रुपये प्रति वर्ष।Download PDF Form
MSCIT छात्रवृत्तिDownload PDF Form

Bandhkam Kamgar Scholarship Form Last Date

बांधकाम कामगार योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु आवेदन करना अनिवार्य है। महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। इस तिथि से पहले लाभार्थियों को आवेदन करना होगा।

Bandhkam Kamgar Scholarship Form Important Links

बांधकाम कामगार वेबसाइटClick here
Bandhkam Kamgar Scholarship Yojana FormClick here
Bandhkam Kamgar Helpline Number1800-8892-816
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon