PM Vidyalaxmi Yojana 2026: छात्रों को मिलेगा 10 लाख तक Education Loan और 3% Interest Subsidy

PM Vidyalaxmi Yojana 2026: भारत सरकार द्वारा गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना की शुरुवात की है। इस योजना के आंतरिक छात्रों को बिना गारंटी और बिना किसी संपार्श्विक (Collateral) के शिक्षा ऋण प्रदान किया जाता है जिसमे उन्हें 3% ब्याज सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।

PM VidyaLakshmi Yojana का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र की उच्च शिक्षा में बाधा न बने, और वे अपनी शिक्षा को बिना रूकावट पूरी कर सके। यह योजना छात्रों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ साथ उनके उज्वल भविष्य की नींव रखती है। योजना के आंतरिक 10 लाख रूपए तक का लोन और 7.5 लाख तक के ऋणों के लिए 75% क्रेडिट गारंटी प्रदान करती है।

अगर आप भी छात्र है और अपनी उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक मदद प्राप्त करना चाहते है तो यह योजना आपकी पूरी मदद कर सकती है। इसलिए इस लेख को अंत तक पड़े, इस लेख में हमने PM Vidyalaxmi Yojana 2026 की पूरी जानकारी संक्षेप में दी है।

PM VidyaLakshmi Yojana 2026 Overview

योजना का नामPM Vidyalaxmi Yojana
विभागDepartment of Higher Education, Ministry of Education
अधिकतम शिक्षा ऋणकोर्स फीस के अनुसार (10 लाख या उससे अधिक)
ब्याज सब्सिडी3% तक
परिवार की आय सीमा₹8,00,000 तक
क्रेडिट गारंटी₹7,50,000 तक 75% सरकारी गारंटी
आवेदन प्रक्रियापूरी तरह ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटpmvidyalaxmi.co.in

PM Vidyalaxmi Yojana 2026

PM Vidyalaxmi Yojana एनईपी 2020 (NEP 2020) के तहत शुरू की गई कल्याणकारी पहल है। इस योजना के आंतरिक उच्च शिक्षा के लिए मेधावी छात्रों को बिना किसी गारंटर या कोलेटरल (जमानत) के ₹10 लाख तक शिक्षा ऋण (Education Loan) दिया जाता है। साथ ही इसमें 3% की ब्याज सब्सिडी एवं 7.5 लाख तक के लोन के लिए 75% क्रेडिट गारंटी जैसी सुविधाए भी प्रदान की जाती है।

योजना का लाभ लेने हेतु छात्रों को 860 से अधिक मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेना अनिवार्य है। विद्यालक्ष्मी योजना की राशि कोर्स फीस, हॉस्टल फीस, मेस खर्च, लैपटॉप, रहने के खर्च आदि के अनुसार तय होती है। ऋण राशि कोर्स के अनुसार भिन्न होती है, छात्र अपने मनपसंद कोर्स को अब बिना रूकावट पूरा कर सकते है।

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र को 860 चयनित Quality Higher Educational Institutions (QHEIs) में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिला हो।
  • मैनेजमेंट कोटा से प्रवेश प्राप्त छात्र योजना के लिए अपात्र है।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹8,00,000 तक होनी चाहिए (3% ब्याज सब्सिडी के लिए)।
  • लाभार्थी छात्र कोर्स को बिच में अधूरा नहीं छोड़ सकते उसे संतोषजनक शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखना होगा।
  • लाभार्थी को ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट गारंटी का लाभ केवल एक बार दिया जाएगा।

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आवास प्रमाणपत्र
  • 10वीं और 12वीं मार्कशीट
  • प्रवेश प्रमाण
  • बैंक विवरण
  • पासपोर्ट फोटो

PM Vidyalaxmi Yojana Interest Rate 2026

PM VidyaLakshmi Yojana अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत ब्याज दर बैंक और कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। नीचे संभावित ब्याज दरों की जानकारी दी गई है।

बैंक / संस्थाअनुमानित ब्याज दरलोन राशिविशेष लाभ
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)8.15% – 10.50%₹7.5 लाख से अधिकछात्राओं को ब्याज में छूट
बैंक ऑफ बड़ौदा8.40% – 11%₹50 लाख तकबिना गारंटी कुछ कोर्स पर
पंजाब नेशनल बैंक8.25% – 10.75%₹20 लाख+आसान पुनर्भुगतान सुविधा
केनरा बैंक8.50% – 10.90%₹40 लाख तकमोरेटोरियम सुविधा
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया8.30% – 10.60%₹30 लाख तककम प्रोसेसिंग शुल्क
बैंक ऑफ इंडिया8.45% – 11%₹20 लाख तकलंबी पुनर्भुगतान अवधि
इंडियन बैंक8.40% – 10.80%₹7.5 लाख+सरकारी सब्सिडी लाभ
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया8.35% – 10.70%₹20 लाख तकगरीब छात्रों को राहत

PM Vidyalaxmi Yojana Online Registartion

  • सबसे पहले PM Vidyalaxmi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • अब लॉगिन विकल्प में Student Login पर क्लिक करे।
  • इसके बाद Create Account पर क्लिक करें।
  • यहां आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करे।
  • वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद मोबाइल एवं ईमेल का सत्यापन करे।
  • इसके बाद पासवर्ड बनाकर कैप्चा भरे और Submit पर क्लिक करे।
  • इस तरह से छात्र PM VidyaLakshmi Yojana के लिए रेजिस्ट्रेशन कर सकते है।

PM Vidyalaxmi Yojana Online Apply

  • आवेदन करने हेतु पोर्टल ओपन करे और Login पर क्लिक करे।
  • अब User ID और Password दर्ज करके लॉगिन करे।
  • लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में Student Homepage में “Apply for Education Loan” पर क्लीक करे।
  • अब आवेदन प्रपत्र खुलेगा इसमें अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • अब दस्तावेज अपलोड करे।
  • इसके बाद Final Submit बटन पर क्लीक करे।

PM Vidyalaxmi Yojana Loan Application Status 

  • आवेदन स्थिति के लिए सबसे पहले वेबसाइट ओपन करे।
  • इसके बाद Login में क्लिक करे और वेबसाइट में लॉगिन करे।
  • लॉगिन के बाद “Track Loan Application” पर क्लिक करे।
  • अब Loan Application Number चुने।
  • नया पेज खुलेगा, यहां से लाभार्थी आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।

PM VidyaLakshmi Yojana 2026 Important Links

PM VidyaLakshmi WebsiteClick here
PM VidyaLakshmi Yojana RegistrationClick here
PM VidyaLakshmi Yojana Online ApplyClick here
Helpline Numer1800 1031/080-22533876
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon