Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026: छात्रों को मिलेगी 10,000 प्रति माह स्कॉलरशिप, सिखते हुवे कमाने का मौक़ा

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana: मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा छात्रों के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्रों को प्रशिक्षण के लिए ₹8,000-10,000 प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाती है और लाभार्थी छात्र इसका लाभ 6 माह से 12 माह तक निरंतर प्राप्त कर सकते है।

सीखो कमाओ योजना का लाभ 18 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों की रजिस्टर कंपनियों से जोड़ती है, जिससे युवा सीखते हुए कमा सकते हैं। वेतन शैक्षणिक योग्यता के अनुसार भिन्न भिन्न होती है जैसे 12वीं पास युवाओ को ₹8,000, आईटीआई प्रमाणपत्र धारक युवाओ को ₹8,500, डिप्लोमा धारको को ₹9,000 और स्नातक या उससे उच्च शिक्षा वाले युवाओ को ₹10,000 प्रति माह दिया जाता है।

अगर आप भी मध्यप्रदेश से है और Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। इस लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, कोर्स की पूरी जानकारी संक्षेप में दी है।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
सरकार का नाममध्य प्रदेश सरकार
योजना घोषणा वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के शिक्षित व वेरोजगार युवक व युवतियाँ
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
स्थानमध्यप्रदेश
योजना लेवलराज्य स्तरीय
आधिकारिक साइटmmsky.mp.gov.in

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana की शुरुवात मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023 को की गई है। योजना का उद्देश्य युवाओं को काम सिखाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता अनुसार लाभार्थियों को ₹8,000 से ₹10,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान कराती है, केवल ये ही ऐसी योजना है जो छात्रों को सीखते हुवे पैसे कमाने के अवसर प्रदान कराती है।

सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत विनिर्माण, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ, होटल प्रबंधन और पर्यटन, मीडिया और कला, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवाएँ, खुदरा एवं विपणन, ऑटोमोबाइल, दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रो के 700 से अधिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। युवा अपनी पसंद अनुसार प्रशिक्षण क्षेत्र एवं पाठ्यक्रम का चयन कर सकते है।

योजना में रेजिस्ट्रेशन करने के बाद कंपनी द्वारा युवाओ का चयन किया जाएगा। इसके बाद युवाओ को 6 माह से 12 माह (कोर्स अनुसार) प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थिति सत्यापन के बाद मासिक आधार पर स्टाईपेंट युवाओ को दिया जाएगा। जिसमे राज्य सरकार का हिस्सा 75% और कंपनी का हिस्सा 25% होगा।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक और 29 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण, या इससे उच्च शिक्षा (डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • एजुकेशन सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Apply Online

  • सबसे पहले mmsky.gov.in पोर्टल पर जाए और अभ्यर्थी पंजीयन बटन पर क्लिक करे।
  • अब समग्र आयडी पोर्टल में दर्ज करे।
  • इसके बाद आवेदक की जानकारी समग्र आयडी से ली जाएगी, जैसे नाम, पता, आदि।
  • अब मोबाइल नंबर दर्ज करे और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करके पासवर्ड सेट करें।
  • रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोर्टल में लॉगिन करे।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र भरें, जिसमे शैक्षणिक योग्यता का चयन करें।
  • इसके बाद पसंद का प्रशिक्षण क्षेत्र और पाठ्यक्रम चुनें एवं जिले का चयन करें जहाँ आप प्रशिक्षण लेना चाहते हैं उसका चयन करे।
  • अब आवेदन जमा करे, आवेदन मंजूर होने के बाद कंपनी द्वारा आपका चयन किया जाएगा।
  • इस तरह से आवेदक ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 703 प्रकार के कोर्स है, जिसमे मोबाइल मरम्मत, नेटवर्किंग, आईओटी, वाहन सर्विसिंग, इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी, बिक्री, दृश्य प्रदर्शन, ई-कॉमर्स, प्रयोगशाला तकनीशियन, फार्मेसी सहायक, नर्सिंग सहायक, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल ट्रेड, ग्राफिक डिजाइन, एनिमेशन, पत्रकारिता, आतिथ्य सत्कार, खाद्य उत्पादन, फ्रंट ऑफिस, लेखांकन, बीमा, वित्तीय योजना, सीएनसी संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण, संयोजन, सॉफ्टवेयर विकास, डेटा एंट्री, वेब डिजाइन जैसे कोर्स शामिल है।

Seekho Kamao Yojana Courses List PDF Download PDF Download

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना छात्रवृत्ति राशि

योग्यतामासिक वजीफाराज्य का हिस्सा (75%)कंपनी का हिस्सा (25%)
12वीं पास₹8,000₹6,000₹2,000
आईटीआई प्रमाणपत्र₹8,500₹6,375₹2,125
डिप्लोमा धारक₹9,000₹6,750₹2,250
स्नातक या उससे उच्च₹10,000₹7,500₹2,500

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Helpline Number0755-252 5258
Join WhatsappClick here
HompageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon