Bihar Poultry Farm Yojana 2026: 50% सब्सिडी के साथ अपना पोल्ट्री बिजनेस शुरू करें, अभी अप्लाई करें, पूरी जानकारी यहाँ

Bihar Poultry Farm Yojana 2026: बिहार राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण युवाओं, किसानों और बेरोजगारों को स्वरोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान हेतु समेकित मुर्गी विकास योजना (बिहार मुर्गी पालन योजना 2026) की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मुर्गी फार्म (पोल्ट्री फार्म) स्थापित करने पर 30% से 50% तक सब्सिडी का लाभ दिया जाता है, जो 40 लाख रुपये तक हो सकती है।

Poultry Farm Yojana Bihar का उद्देश्य राज्य के सभी जिलों में ब्रॉयलर और लेयर मुर्गी पालन को प्रोत्साहित करना है जिससे राज्य में रोजगार के अवसर प्रदान हो और ग्रामीण क्षेत्र में लाभार्थी परिवारों को स्थिर आय प्रदान की जा सके। वर्ष 2026 के लिए डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार (पशुपालन निदेशालय) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है और 11 मार्च 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Overview

योजना का नाम समेकित मुर्गी विकास योजना
विभागडेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार (पशुपालन निदेशालय)
वितीय वर्ष 2025-26
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
आवेदन शुरू होने की तिथि 11 मार्च 2026 
आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 
सब्सिडी मुर्गी फार्म (पोल्ट्री फार्म) स्थापित करने पर 30% से 50% तक सब्सिडी
योजना का उद्देश्य बिहार पोल्ट्री फार्म योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जिलों में ब्रॉयलर और लेयर मुर्गी पालन को प्रोत्साहित करना है.
ऑफिसियल वेबसाइट poultry2026.dreamline.in

Bihar Poultry Farm Yojana 2026

Bihar Samakit Murgi Vikas Yojana की शुरुवात 14 सितंबर 2024 को की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में मुर्गी पालन को बढ़ावा देने एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु चलाई जा रही है। योजना के लिए बिहार के किसान, पशुपालक या भूमि धारक कोई भी सामान्य नागरिक आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया के बाद चयन प्रक्रिया होगी और इसके बाद पात्र लाभार्थियों को 6 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और poultry2026.dreamline.in पोर्टल से आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह योजना अंडा व चिकन उत्पादन को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय दोगुनी करना है जिससे उनकी आजीविका में सुधार होता है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाते है। यदि आप मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो जल्दी आवेदन करे, सरकार द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।

बिहार पोल्ट्री फार्म योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • बिहार मुर्गी पालन के लिए किसान, पशुपालक आवेदन कर सकते है।
  • योजना में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित है।
  • लाभार्थी के पास पोल्ट्री फार्मिंग का 6 दिन का प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।
  • मुर्गी पालन के लिए पर्याप्त जमीन और पूंजी का प्रमाण देना अनिवार्य है।

बिहार पोल्ट्री फार्म योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Poultry Farm Yojana Bihar के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • बिहार राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि दस्तावेज
  • लीज एग्रीमेंट
  • नजरी नक्शा
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • बैंक विवरण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • स्वयं की राशि का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Online Registration

  • बिहार मुर्गी पालन योजना के लिए आवेदन करने हेतु poultry2026.dreamline.in पोर्टल को ओपन करे।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद Register बटन पर क्लिक करे।
  • यहां आपको Aadhar Number & Mobile Number आदि जानकारी दर्ज करनी है और कैप्चा भरके पोर्टल रजिस्टर कर लेना है।
  • रेजिस्ट्रेशन करने के बाद आईडी & पासवर्ड बनाए और पोर्टल में लॉगिन करे।
  • लॉगिन करने के बाद Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Application Form ओपन करे।
  • अब आवेदन प्रपत्र में जानकारी दर्ज करे, जैसे नाम, पता, भूमि विवरण, बैंक खाता आदि।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करे।
  • अब आवेदन की जाँच करे और फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आवेदन जमा करे।

बिहार पोल्ट्री फार्म योजना के तहत मिलेगा प्रशिक्षण

बिहार पोल्ट्री फार्म योजना के लिए आवेदन करने के बाद योजना के लिए पात्र लाभार्थियों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। प्रशिक्षण 6 दिनों का होता है जिसमे मुर्गी पालन की आधुनिक तकनीक, मुर्गियों की नस्ल चयन, चारा प्रबंधन, बीमारी से बचाव और टीकाकरण, पोल्ट्री फार्म प्रबंधन, अंडा उत्पादन बढ़ाने की तकनीक आदि सिखाया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद लाभार्थियो को प्रमाणपत्र दिया जाता है।

बिहार पोल्ट्री फार्म योजनाबिहार पोल्ट्री फार्म योजना के तहत मिलेगा प्रशिक्षण स्वलागत/ ऋण

कोटि लेयर/ब्रायलर मुर्गी फार्म की क्षमतारिक्ति (इकाई में) इकाई लागत (लाख रूपये में)
सामान्य जाति10,000 लेयर16100.00
5,000 लेयर1748.50
3,000 ब्रायलर2910.00
अनुसूचित जाति10,000 लेयर14100.00
5,000 लेयर1948.50
अनुसूचित जनजाति10,000 लेयर01100.00
5,000 लेयर0248.50
3,000 ब्रायलर0310.00

Bihar Poultry Farm Yojana Important Date

EventsDates
ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि11 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि11 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि25 मार्च 2026

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Important Links

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Apply OnlineApply Now
Poultry Farm Yojana Bihar 2026 Official NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
HomepageClick Here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon