Saheli Pink Smart Card Apply Online: फ्री बस यात्रा कार्ड कैसे बनवाएं, पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

Saheli Pink Smart Card Apply Online: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ताजी द्वारा निवासी महिलाओ एवं ट्रांसजेंडर्स के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुवात की गई है। इस DTC Smart Card के तहत महिलाए और ट्रांसजेंडर्स डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त एवं असीमित यात्रा का लाभ मिलेगा। लाभार्थी इसके लिए निशुल्क आवेदन करके स्मार्ट कार्ड बनवा सकते है।

यह योजना गरीब महिलाओ को निशुल्क यात्रा का लाभ देती है जिससे उनकी अतिरिक्त बचत होती है, साधारण 1200 से 2000 की मासिक बचत सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड द्वारा होगी। यह पिंक स्मार्ट कार्ड पुरानी गुलाबी टिकट (pink ticket) की जगह ली है, और यह योजना 2 मार्च 2026 से प्रभावी है।

अगर आप भी दिल्ली से है और निशुल्क यात्रा का लाभ लेना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने DTC Pink Card की पूर्ण जानकारी विस्तार में दी है, जैसे Saheli Pink Smart Card के लिए पात्रता क्या है, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।

Saheli Pink Smart Card Overview

योजना का नामDTC Saheli Pink Smart Card
राज्यदिल्ली
शुरुवात2026
लाभार्थीदिल्ली की निवासी महिलाए एवं ट्रांसजेंडर्स
लाभDTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdtc.delhi.gov.in

Saheli Pink Smart Card 2026

Saheli Pink Smart Card योजना की शुरुवात 2 मार्च 2026 को दिल्ली सरकार द्वारा की गई है, इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की 12 वर्ष से अधिक उम्र की निवासी महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर्स को स्मार्ट कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड द्वारा महिलाए निशुल्क यात्रा कर सकती है और अतिरिक्त आय की बचत कर सकती है।

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड एटीएम जैसा होता है, जिसपर लाभार्थी का नाम, फोटो, क्यूआर कोड और बुनियादी विवरण होता है। इस कार्ड की मदद से लाभार्थियों को डीटीसी बसें + क्लस्टर बसें में यात्रा का शुल्क नहीं देना होगा इसके अलावा दिल्ली मेट्रो (रिचार्ज के बाद) इसका उपयोग किया जा सकता है।

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला मूल दिल्ली की निवासी होनी चाहिए।
  • सहेली पिंक कार्ड के लिए महिला एवं ट्रांसजेंडर पात्र होंगी।
  • लाभार्थी की आयु 12 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास दिल्ली का स्थाई निवासी प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Saheli Pink Smart Card Apply Online

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में सक्रीय नहीं है, Mufin Pay या DTC प्लेटफॉर्म के जरिए भविष्य में ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा सकती है। आवेदक महिलाए DTC डिपो / SDM ऑफिस / NCMC केंद्र से DTC Pink Card लिए आवेदन कर सकती है।

  • सबसे पहले DTC डिपो / SDM ऑफिस / NCMC केंद्र पर जाए।
  • अब सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड फॉर्म प्राप्त करे।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे और आवश्यक दस्तावेज जोड़े।
  • विवरण दर्ज करने के बाद आवेदन जमा करे।
  • अब कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन के बाद आधार व मोबाइल के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रसीद या पावती प्राप्त करे।
  • इस तरह से महिलाए डीटीसी पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन कर सकती है।

Saheli Pink Smart Card Delhi Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
हेल्पलाइन नंबर+91-11-23370236
Saheli Pink Smart Card Online ApplyClick here
DTC Saheli Pink Smart Card StatusClick here
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon