Senior Citizen Card Maharashtra: घर बैठे आवेदन करें, ये मिलेंगे बड़े फायदे

Senior Citizen Card Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज्येष्ठ नागरिको के लिए कई सुविधा एवं योजनाए चलाई जाती है, लेकिन इन सभी योजनाओ का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों के पास ज्येष्ठ नागरिक कार्ड होना अनिवार्य है। वर्ष 2026 में इस दस्तावेज के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। और जिन नागरिको की आयु 60 वर्ष पूरी है वे ऑनलाइन केवल ₹50 में Senior Citizen Card के लिए आवेदन कर सकते है।

अगर आप महाराष्ट्र से है और ज्येष्ठ नागरिक कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़े, ओस लेख में हमने Senior Citizen Card की पूरी जानकारी विस्तार में साझा की है, जैसे आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, लाभ, पात्रता, आदि।

Senior Citizen Card Maharashtra Overview

योजना का नामज्येष्ठ नागरिक कार्ड
राज्यमहाराष्ट्र
संबंधित विभागसामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग
लाभार्थी60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक
मुख्य लाभबस यात्रा, स्वास्थ्य सुविधाओं और पेंशन पर 50% से 100% तक की छूट।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (आपले सरकार) और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटaaplesarkar.mahaonline.gov.in

Senior Citizen Card Maharashtra 2026

Senior Citizen Card Maharashtra सरकार द्वारा जारी किया गया वैध प्रमाणपत्र है जो 60 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले भारतीय नागरिको को दिया जाता है। यह दस्तावेज जेष्ठ नागरिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कराती है। राज्य के बुजुर्गों नागरिको को इस कार्ड के अंतर्गत सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, यात्रा में छूट, बैंकिंग में प्राथमिकता, और सामाजिक सुरक्षा जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं।

Senior Citizen Card Maharashtra के लिए पात्रता

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन नागरिक के पास डोमिसाइल प्रमाणपत्र या राशन कार्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना चाहिए।

Senior Citizen Card Maharashtra 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डॉक्टर का प्रमाण पत्र

Senior Citizen Card Maharashtra Online Apply

  • सीनियर सिटीजन कार्ड निशुल्क बनवाने हेतु आपले सरकार पोर्टल पर जाए।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद New User पर क्लिक करे और रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • पोर्टल में रेजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें और Revenue Department का चयन करें और Senior Citizen Certificate विकल्प का चयन करे।
  • अब आपके सामने ज्येष्ठ नागरिक आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें आवेदक की जानकारी जैसे नाम, पता, आधार कार्ड, बैंक विवरण, आयु आदि जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को सबमिट करें।
  • आवेदन जमा करने के 7 से 15 दिन के भीतर ज्येष्ठ नागरिक कार्ड बन जाएगा।

ज्येष्ठ नागरिक कार्ड से मिलने वाले लाभ एवं सहायता

ज्येष्ठ नागरिक कार्ड के तहत लाभार्थियों को निशुल्क इलाज, बस (MSRTC) व हवाई यात्रा में रियायत, बैंक में FD पर अधिक ब्याज, आयकर में छूट (₹3 लाख तक), वृद्धाश्रम/पेंशन सुविधा आदि का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा यदि नागरिक की आयु 75 वर्ष या इससे अधिक है तो उन्हें निशुल्क बस यात्रा का लाभ दिया जाता है। ज्येष्ठ नागरिक इस दस्तावेज को पहचान प्रमाणपत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकते है और यह पुरे भारत में वैध है।

Senior Citizen Card Online Download

  • ज्येष्ठ नागरिक कार्ड डाउनलोड करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • आपले सरकार पोर्टल ओपन करने के बाद लॉगिन पर क्लिक करे।
  • लॉगिन पेज खुलेगा, यहां मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करा बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद प्रोफाइल या मेनू में Download documents पर क्लिक करे।
  • यहां आपको ज्येष्ठ नागरिक कार्ड पर क्लीक करना है और Download बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप Senior Citizen Card Maharshtra Download कर सकते है।

Senior Citizen Card Maharashtra Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Senior Citizen Card Online ApplyClick here
Helpline Number1800 12 080 40
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon