Ration Card Name Add Online 2026: राशन कार्ड में नाम जुड़ने की प्रक्रिया शुरू, मोबाइल से करें आवेदन

Ration Card Name Add Online 2026: भारत सरकार द्वारा फ्री राशन योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को निशुल्क राशन प्रदान किया जाता है। जिसमे गेहू, चावल, तेल, चीनी, तुवर दाल, आदि अनाज शामिल है। राशन परिवारों के सदस्य अनुसार प्रदान किया जाता है, प्रति सदस्य के लिए 5 किलो गेहू और 2 किलो चावल का वितरण किया जाता है, राज्य अनुसार अनाज वितरण कम ज्यादा हो सकता है।

ऐसे में परिवार के सभी सदस्य का नाम राशन कार्ड में होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक राशन का लाभ मिल सके, लेकिन ऑफलाइन प्रक्रिया काफी समय लेती है, इसलिए भारतीय सरकार द्वारा Ration Card Name Add Online प्रक्रिया जारी की गई है। राशन कार्ड धारक मेरा राशन एप एवं आधिकारिक पोर्टल से राशन कार्ड एप में नए सदस्य का नाम जोड़ सकते है।

Ration Card में नाम अपडेट करना क्यों जरूरी है

Ration card केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है और यह अहम् दस्तावेजों में से एक है। यह केवल भारतीय परिवारों को दिया जाता है, इसलिए राज्य सरकार या केंद्र सरकार की कई योजनाओ का लाभ लेने हेतु एवं दस्तावेज बनाने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य है, इसमें आवास योजना, निशुल्क राशन, शौचालय योजना आदि शामिल है।

परिवार के जिन सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं होता उन्हें सरकारी योजनाओ के साथ साथ अति आवश्यक दस्तावेज बनाने के कठिनाइया होती है, इसलिए राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना अनिवार्य है।

राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड (नया सदस्य का)
  • जन्म प्रमाण पत्र या शादी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • निवास प्रमाण (वोटर आईडी, बिजली बिल)

Ration Card Name Add Online 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करे।
  • पोर्टल के होमपेज पर Ration Card Management पर क्लिक करे।
  • अब अपने राज्य का चयन करे।
  • इसके बाद पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करे और आधार कार्ड द्वारा लॉगिन करे।
  • वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद राशन कार्ड वेरीफाई करे और Add Member या Correction विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब फॉर्म द्वारा सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है और आधार कार्ड वेरिफिकेशन ओटीपी द्वारा पूरा करना है।
  • अब जोड़े गए सदस्य का दस्तावेज अपलोड करे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • विभाग द्वारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सदस्य के नाम राशन कार्ड में जोड़ा जाएगा।

Mera Ration 2.0 App से राशन कार्ड में सदस्य कैसे जोड़े

ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के लाभार्थी परिवार मेरा राशन एप द्वारा Ration Card Name Add Online प्रक्रिया द्वारा जोड़ सकते है। इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोअर से Mera Ration 20 एप डाउनलोड करे। अब मेरा राशन एप में आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और ओटीपी वेरिफिकेशन करके लॉगिन पर क्लिक करे। एप में लॉगिन करने के बाद राशन कार्ड नंबर दिखाई देगा उसपर क्लीक करे।

अब आपको Family Details Manage में Add New Member विकल्प पर क्लिक करे। यहां नया पेज खुलेगा इसमें सदस्य की जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करे। इसके बाद tracking id मिलेगी जिससे नए सदस्य का नाम जोड़ा गया है या नहीं चेक कर सकते है।

इस तरह से आप घर बैठे बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से मेरा राशन एप द्वारा Ration Card Name Add Online कर सकते है, ट्रैकिंग विकल्प से नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया है या नहीं वे चेक कर सकते है।

Ration Card Name Add Online Links 2026

आधिकारिक वेबसाइटnfsa.gov.in
मेरा राशन एपDownload App
Join WhatsAppClick here
CSCKendra Homepagecsckendra.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon