Ration Card e-KYC Online 2026 Guide: देश के सभी परिवारों को राशन कार्ड के अंतर्गत रियायती अनाज और सरकारी लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त करना जारी रखना चाहते तो राशन कार्ड ई-केवायसी करना अनिवार्य किया गया है। जो परिवार केवायसी नहीं करेंगे उनका राशन कार्ड बंद किया जाएगा और उन्हें प्रति माह मिलने वाला रियायती अनाज भी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा यदि परिवार में कोई नया सदस्य है जिनका नाम राशन कार्ड में शामिल नहीं है वे केवायसी प्रक्रिया पूरा करके सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते है।
राशन कार्ड की केवायसी आधार कार्ड से की जाएगी, सभी राशन कार्ड धारको को आधार कार्ड राशन से लिंक कराना होगा। आधार कार्ड वेरिफिकेशन पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। जिससे डुप्लिकेट और फर्जी रिकॉर्ड को हटाता जाएगा और सार्वजनिक वितरण सेवाओं को गति प्रदान की जाएगी। इससे देश के नागरिको को ही लाभ मिलेगा, नागरिक राशन की दुकान, CSC केंद्र, सबंधित कार्यालय या मेरा राशन एप से राशन कार्ड ई-केवायसी कर सकते है।
राशन कार्ड ई-केवायसी क्यों महत्वपूर्ण है?
भारत सरकार द्वारा राशन वितरण में हो रही धोकेबाजी रोखने, फर्जी या डुप्लिकेट राशन कार्डों को खत्म करने के उद्देश्य से राशन कार्ड ई-केवायसी प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे अपात्र और फर्जी राशन कार्ड बंद किये जाएंगे जिससे राशन का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाने मदद मिलेगी। इसलिए देश के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को नियमित राशन प्राप्त करने के लिए केवायसी करना अनिवार्य है।
राशन कार्ड ई-केवायसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड विवरण
Ration Card e-KYC Online 2026 Guide
- सबसे पहले राज्य की आधिकारिक खाद्य आपूर्ति या सार्वजनिक वितरण विभाग (पीडीएस) वेबसाइट ओपन करे।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद होमपेज में ई-केवाईसी या आधार लिंकिंग विकल्प पर क्लिक करे।
- इसके बाद राशन कार्ड नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर और आधार विवरण दर्ज करें, और Send OTP पर क्लिक करे।
- ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद नया पेज आपने होगा, यहां राशन कार्ड की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
- इस पेज पर राशन कार्ड में सदस्य का आधार कार्ड नंबर एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे।
Ration Card e-KYC मेरा राशन एप से कैसे करे
राशन कार्ड धारक अपने मोबाइल फोन से Ration Card eKYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। इसके लिए मेरा राशन एप एवं Aadhar FaceRD एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे। अब मेरा राशन एप मेंअपना राज्य चुनें और आधार नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करे। ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद राशन कार्ड जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी यहां ekyc पर क्लिक करे। इसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और Aadhar FaceRD एप से चेहरा स्कैन (Face Authentication) करें। ऐसे ही परिवार के सभी सदस्य का वेरिफिकेशन करे और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Ration Card e-KYC Status
- सबसे पहले अपने राज्य की राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद Check e-KYC Status या Aadhaar Linking Status पर क्लिक करे।
- अब नया पेज ओपन होगा, यहां राशन कार्ड नंबर और कैप्चा दर्ज करे, और Send OTP पर क्लिक करे।
- अब रजिस्टर नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे पोर्टल में दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करे।
- इसके बाद नागरिक केवायसी की स्थिति चेक कर सकते है।
Ration Card e-KYC Important links
| Ration Card e-KYC Link | Click here |
| Mera Ration App | Click here |
| Ration Card KYC Form | Click here |
| Join WhatsApp Group | Join Now |
| CSC Kendra Homepage | csckendra.com |
Ration Card e-KYC 2026 FAQ
राशन कार्ड ई-KYC कैसे करें?
राशन कार्ड ई-KYC आधिकारिक वेबसाइट से एवं मेरा राशन एप से कर सकते है।
क्या राशन कार्ड की ई-केवाईसी घर बैठे ही आसानी से की जा सकती है
है राशन कार्ड की ई-केवाईसी घर बैठे ही आसानी से की जा सकती है, इसके लिए मेरा राशन एप एवं AadhaarFaceRD एप डाउनलोड करे, इसके बाद नागरिक केवायसी प्रक्रिया पूरा कर सकते है।