PM Awas Yojana Gramin 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवेदन शुरू, ₹1,50,000 मिलेंगे यहां से होगा आवेदन

PM Awas Yojana Gramin 2026: ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की शुरुवात की है, इस योजना के अंतर्गत कच्चे मकान, किराए, जुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को पक्के मकान का निर्माण करने हेतु ₹1,50,000 तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सहायता राशि सीधे लाभार्थी परिवार के बैंक खाते में जमा होती है।

यह योजना भारत सरकार द्वारा सभी के लिए आवास मिशन के अंतर्गत चलाई जाती है। आवास के साथ साथ लाभार्थी परिवारों को शौचालय, स्वच्छ पिने का पानी, बिजली सुविधाए प्रदान की जाती है। जिससे यह योजना महत्वकांक्षी के रूप में सामने निकलकर आ रही है। लाभार्थी परिवार आवास के लिए ग्रामपंचायत केंद्र से ऑफलाइन एवं Awaas+ एप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

PM awas yojana gramin गरीब परिवारों को पक्के मकान में रहने और आजीविका में बेहतर सुधार करने के अवसर प्रदान कराती है। यदि आप भी ग्रामीण क्षेत्र से है और आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हमने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

PM Awas Yojana Gramin 2026 Overview

मंत्रालय का नामग्रामीण विकास मंत्रालय
योजना का नामपीएम आवास योजना ग्रामीण
योजना की शुरुआतवर्ष 2015
वित्तीय सहायता₹1,50,000/-
₹40000/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटpmayg.nic.in

PM Awas Yojana Gramin 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की शुरुवात 1 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा की गई है। PMAY-G का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के सभी बेघर परिवारों और कच्चे और जीर्ण-शीर्ण घरों में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ एक पक्का घर प्रदान करना है। इसके लिए लाभार्थी परिवारों को सरकार द्वारा ₹1,50,000 राशि किस्तों में प्रदान की जाती है।

PM Awas Yojana Gramin के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ से अधिक लाभार्थी परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। आवेदन करने के बाद पात्र परिवारों की सूचि ग्रामपंचायत केंद्र एवं योजना के पोर्टल पर जारी की जाएगी, जिसके बाद सूचि में शामिल परिवारों को प्रथम क़िस्त ₹40,000 ट्रांसफर की जाएगी।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता

  • आवेदक भारतीय होने चाहिए।
  • बेघर या किराए, निराश्रित, कच्चे/जर्जर मकान में रहने वाले परिवार।
  • आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), SC, ST, अल्पसंख्यक, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र के निवासी आवेदन कर सकते है।
  • परिवार के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जॉब कार्ड
  • बैंक खाता
  • स्वच्छ भारत मिशन (SBM नंबर)
  • शपथ पत्र

PM Awas Yojana Gramin Online Apply

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Awaas+ एप डाउनलोड पर क्लिक करे।
  • अब Awaas+ एप में आधार कार्ड द्वारा लॉगिन करे।
  • लॉगिन करने के बाद Self Survey विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब आधार नंबर दर्ज करे और OTP द्वारा वेरीफाई करे।
  • इसके बाद अपने परिवार की जानकारी दर्ज करे और Next बटन पर क्लिक करे।
  • अब आपको मकान की स्थिति दर्ज करनी है और awaas+ एप में माकन की फोटो खींचनी है और Geo-tagged Photo अपलोड करना है।
  • इसके बाद दस्तावेज अपलोड करे और Submit बटन पर क्लिक करे।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद Application ID मिलेगी इसे नोट करके रखे।

पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करे

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन करने हेतु सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के कार्यालय पर जाएं, और Pradhan mantri awas yojana gramin का आवेदन फॉर्म प्राप्त करे। अब आवेदन में अपनी पूरी जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज जोड़े, साथ ही आवेदक को अपने मकान से साथ फोटो खींचकर आवेदन प्रपत्र से जोड़ना होगा।

इसके बाद ग्राम सभा और SECC 2011 डेटा के आधार पर पात्रता की जांच की जाएगी, और आवेदन कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यालय से रसीद जरूर प्राप्त करे। रसीद पर दिए पंजीकरण नंबर से आवेदक आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।

PM Awas Yojana Gramin List 2026

  • सबसे पहले PMAYG पोर्टल – pmayg.dord.gov.in पर जाए।
  • अब मेनू मेनू में मौजूद Stakeholders विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में IAY/PMAYG beneficiary विकल्प पर जाए।
  • यहां लाभार्थी को Registration Number एवं कैप्चा भरना है और Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां लाभार्थी सूचि ओपन होगी इसमें अपना नाम चेक करे।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Payment Status

  • पीएम आवास योजना की क़िस्त स्थिति चेक करने हेतु https://web.umang.gov.in पर जाए।
  • होमपेज में दिए सर्च विकल्प में Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin टाइप करे और Search बटन पर क्लिक करे।
  • अब General Services में Installment Details में जाए।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां डिगी लॉकर द्वारा लॉगिन करे।
  • लॉगिन करने के बाद लाभार्थी PM Awas Yojana किश्त की स्थिति देख सकते है।

PM Awas Yojana Gramin Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
GR PDFClick here
Helpline Number1800-11-6446
CSCKendracsckendra.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon