Pan Card Online Apply 2026: पैन कार्ड भारतीयों के लिए मुख्य दस्तावेजों में से एक है और सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र में हर छोटे मोठे काम के लिए उपयोग में आने वाला दस्तावेज है। आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड बनवाने हेतु सरल आवेदन प्रक्रिया जारी की है और अब देश के नागरिक आसानी से अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर द्वारा केवल 107 रूपए में पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
पैन कार्ड दो प्रकार के होते है जिसमे फिजिकल (प्लास्टिक) एवं ePan कार्ड शामिल है, लेकिन दोनों का काम एक ही है। अगर आपने अभीतक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने Pan Card Online Apply दस्तावेज, पात्रता एवं पैन कार्ड की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।
पैन कार्ड क्या है
पैन कार्ड का मतलब Permanent Account Number (स्थायी खाता संख्या) है। पैन की शुरुवात 1972 में की गई है और यह आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड पर 10 अंकों का एक विशिष्ट अल्फ़ान्यूमेरिक (अक्षर और संख्या) नंबर होता है इससे सरकार वित्तीय लेनदेन पर नज़र रखती है और, टैक्स चोरी एवं पहचान प्रमाण के रूप में उपयोगी होने वाला एक अति आवश्यक दस्तावेज़ है, जो एक बार बनाने के बाद जीवन भर के लिए वैध होता है।
पैन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
- पैन कार्ड केवल भारतीय नागरिको को मिलेगा।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- अनिवासी भारतीय NRI Pan के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) कंपनियां, संस्थाएं पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
पैन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- फॉर्म 49A
- निवास प्रमाणपत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- इनकम टैक्स रिटर्न
Pan Card Online Apply 2026
- सबसे पहले NSDL पोर्टल को ओपन करे।
- पोर्टल ओपन करने के बाद New PAN – Indian Citizen फॉर्म 49A लिंक पर क्लिक करे।
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे और Application Type में New PAN Indian Citizen (Form 49A) का चयन करे।
- केटेगरी विकल्प में Individual का चयन करे।
- अब पैन कार्ड आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, आदि जानकारी दर्ज करे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
- आवेदन सबमिट करने के बाद टोकन नंबर मिलेगा, इसे संभालकर रखे।
- इसके बाद Continue with PAN Application Form पर क्लिक करे।
- यहां आपको दस्तावेज अपलोड करने है और e-KYC & e-Sign पर क्लिक करे।
- आधार कार्ड से ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद AO Code का चयन करे।
- अब ₹107 रूपए का भुगतान करे।
- भुगतान करने के बाद esign किंवा ekyc के लिए प्राप्त ओटीपी वेबसाइट में दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करे।
UTI पोर्टल से पैन कार्ड कैसे बनाए
NSDL पोर्टल के अलावा नागरिक UTI पोर्टल से भी पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले UTI की आधिकारिक वेबसाइट ओपन pan.utiitsl.com करे, अब PAN Card for Indian Citizen/NRI विकल्प पर क्लीक करे। इसके बाद Apply for New PAN Card (Form 49A) लिंक पर जाए। अब पैन कार्ड आवेदन फॉर्म खुलेगा इसमें अपनी जानकारी दर्ज करे।
आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज और हस्ताक्षर अपलोड करे और सबमिट बटन पर क्लिक करे। इसके बाद पैन कार्ड पेमेंट शुल्क का भुगतान करे और सबमिट बटन पर क्लिक करे। इसके बाद 3 से 7 दिन के भीतर पैन कार्ड बन जाएगा। इस तरह से आप UTI पोर्टल से Pan Card Online Apply कर सकते है।
पैन कार्ड बनवाने के लिए कितना शुल्क भरना होगा
पैन कार्ड बनाने के लिए आवेदक नागरिको को फिजिकल (प्लास्टिक) पैन कार्ड चाहिए तो उन्हें ₹107 का भुगतान करना होगा, यह भुगतान वे यूपीआई, फोनपे, पेटीएम एवं नेटबैंकिंग द्वारा कर सकती है। और ePan card के लिए आवेदकों को ₹75 शुल्क भरना होगा। ई-पैन कार्ड पीडीएफ के रूप में योजना के पोर्टल से डाउनलोड करना होगा वही फिजिकल (प्लास्टिक) पैन कार्ड सीधे लाभार्थी के पते पर पोस्ट द्वारा भेजा जाएगा।
Pan Card Online Apply 2026 Important Links
| Pan Card Online Apply | Click here |
| UTI पोर्टल | Click here |
| Helpline Number | 020-27218080 |
| CSCKendra Homepage | csckendra.com |