Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out: केंद्र सरकार और महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र के किसानो के लिए दोहरी खुशखबरी जारी की गई है। लाभार्थी किसानो को पीएम किसान योजना की 22वीं क़िस्त एवं नमो शेतकरी योजना 8वीं क़िस्त को जारी किया जा चूका है और किसानो के बैंक खाते में ₹4,000 डीबीटी द्वारा ट्रांसफर किये जा चुके है।
नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान कराती है। यह योजना किसानो को ₹6,000 वार्षिक सहायता प्रदान कराती है। यह राशि किसानो को ₹2,000 की तीन बराबर किस्ते में चार माह के अंतराल में दी जाती है और अबतक योजना की 7 किस्ते सफलता पूर्वक किसानो के खाते में जमा की गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीसजी द्वारा Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out कर दी गई है, यदि किसानो को अबतक 8वीं क़िस्त नहीं मिली है तो घबराये नहीं, अगले 24 से 48 घंटे के भीतर आपको क़िस्त का भुगतान किया जाएगा।
Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out
| योजना का नाम | Namo Shetkari Yojana Maharashtra |
| द्वारा आरंभ किया गया | भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी |
| लॉन्च की तारीख | अक्टूबर 2023 |
| पात्रता | महाराष्ट्र राज्य के लघु एवं सीमांत किसान |
| फ़ायदे | ₹6,000 वार्षिक |
| उद्देश्य | किसानों को कृषि व्यय का प्रबंधन करने और वित्तीय स्थिरता बढ़ाने में सहायता करना |
| 8वीं किस्त की तिथि | मार्च 2026 (अपेक्षित) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | nsmny.mahait.org |
Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out
किसानो को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार द्वारा नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत किसानो को वार्षिक ₹12,000 (पीएम किसान से ₹6,000 + नमो शेतकरी योजना से ₹6,000) से लाभान्वित किया जाता है। योजना की पिछली क़िस्त सितंबर माह में ट्रांसफर की गई थी जिसके बाद सभी किसान 8वीं क़िस्त कब मिलेगी इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे थे।
लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा पीएम किसान योजना की 22वीं क़िस्त को जारी किया वैसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out की गई। 8वीं क़िस्त के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹1,774 करोड़ का निधि आवंटित किया गया है और 17 मार्च से किसानो के खातों में राशि वितरण प्रक्रिया शुरू की गई है।
नमो शेतकरी योजना 8वीं क़िस्त के लिए पात्रता
- किसान महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- किसान का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी किसान पीएम किसान योजना में रजिस्टर होना चाहिए।
- किसान के परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
8वीं क़िस्त में इन किसानो को मिलेंगे ₹4000
नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत किसानो को प्रति क़िस्त ₹2000 का वितरण किया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र के किसानो को नमो शेतकरी एवं पीएम किसान इन दो योजनाओ का लाभ दिया जाता है जिसमे किसानो को ₹4000 मिलते है, लेकिन 8वीं क़िस्त में लाखो किसानो को NSMNY (namo shetkari mahasamman nidhi yojana) में ₹4000 मिलेंगे। जो किसान 8वीं क़िस्त से वंचित थे केवल उन्ही को इसका लाभ दिया जाएगा।
Namo Shetkari Yojana 8th Installment Status
- सबसे पहले NSMNY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- वेबसाइट के होमपेज पर Beneficiary Status पर क्लिक करे।
- अब नया पेज खुलेगा, यहां रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करे और Get Aadhar OTP पर क्लिक करे।
- इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे वेबसाइट में दर्ज करे और Get Data पर क्लिक करे।
- अब नया पेज ओपन होगा, यहां से किसान क़िस्त का भुगतान विवरण चेक कर सकते है।
Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out Important Links
| आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| भुगतान स्थिति (Status) | Click here |
| Helpline Number | 020-25538755 |
| CSCKendra Homepage | csckendra.com |