Mahila Rojgar Yojana 2026: बिहार राज्य सरकार द्वारा गरीब महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुवात की गई है। इस महत्वकांक्षी योजना के आंतरिक लाभार्थी महिलाओ को ₹10,000 का लाभ दिया जाता है। सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाती है। जिससे महिलाए अपना छोटा मोठा व्यापार शुरू कर सकती है।
Bihar mahila rojgar yojana पुरे राज्य में लागू की गई और इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा योजना की पहली क़िस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा नवंबर माह में जारी की गई है और अब वर्ष 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई है। जिससे पहले चरण से वंचित महिलाओ को दूसरे चरण में योजना की दूसरी क़िस्त का लाभ दिया जाएगा।
अगर आप बिहार राज्य से है और महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, लाभ, आदि जानकारी विस्तार में दी गई है।
Mahila Rojgar Yojana Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना |
| कब शुरू की गई | 29 अगस्त 2025 (बिहार सरकार) |
| लाभार्थी | बिहार की गरीब महिलाए |
| लाभ | ₹10,000 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmry.brlps.in |
Mahila Rojgar Yojana 2026
महिला रोजगार योजना की शुरुवात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 29 अगस्त 2025 को शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को नए व्यापार शुरू करने या अपने पुराने व्यापार का विस्तार करने हेतु ₹10,000 राशि दी जाती है। महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त करना, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करना और पोषण में सुधार करना इस योजना के मुख्य उद्देश्य है।
बिहार राज्य में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओ को रोजगार आसानी से उपलब्ध नहीं होता, ऐसे में उन्हें खेती से जुड़े या कोई छोटे मोठे कम करके आय अर्जित करनी पड़ती है। जिससे उनका गुजरा हो, लेकिन अब बिहार सरकार महिलाओ को नए व्यापार के शुरुवात करने के लिए शुरुवाती मदद प्रदान कर रही है। जिससे महिलाए ब्यूटी पार्लर, सिलाई का काम, मोबाइल व इलेक्ट्रिक सामान की रिपेयरिंग, मोबाइल रिचार्ज की दुकान, फोटोकॉपी अथवा स्टेशनरी, गोपालन, मुर्गी पालन, खेती बाड़ी, किराना दुकान, फल और सब्जी का काम, बर्तन की दुकान, श्रृंगार और खिलौनों का व्यापार शुरू कर सकती है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुरू किए जाने वाले काम
Mukhyamantri mahila rojgar yojana 2026 के अंतर्गत महिलाए निम्मलिखित काम कर सकती है:
- ब्यूटी पार्लर
- सिलाई का काम
- मोबाइल व इलेक्ट्रिक सामान की रिपेयरिंग
- मोबाइल रिचार्ज
- फोटोकॉपी अथवा स्टेशनरी
- गोपालन
- मुर्गी पालन
- खेती बाड़ी
- किराना दुकान
- फल और सब्जी का काम
- बर्तन की दुकान
- श्रृंगार और खिलौनों का काम
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता
- महिला बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ परिवार की एक ही महिलाओ को दिया जाएगा।
- लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी सक्रीय होना चाहिए।
- गरीब, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदिका का परिवार आयकरदाता नहीं हो।
- महिला या परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
Mahila rojgar yojana bihar 2026 के लिए आवेदन कर रही महिला के पास निम्मलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिहार निवासी प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- आय प्रमाण पत्र
- रोजगार/व्यवसाय का प्रस्ताव (यदि है)
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 Online Apply कैसे करे
- आवेदन करने हेतु सबसे पहले mmry.brlps.in पोर्टल पर जाए।
- होमपेज में “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से सम्बंधित प्रपत्र भरने के लिए” विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपको Open Link 1 और Open Link 2 लिंक मिलेंगे इसमें से कोई एक लिंक पर क्लिक करे।
- इसके बाद महिला रोजगार योजना रेजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- आवेदन प्रपत्र में महिला को आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और Send OTP पर क्लिक करे।
- ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद रेजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
- अब महिला को अपनी जानकारी दर्ज करनी है जैसे पता, बैंक विवरण, और महिला जो व्यापर शुरू करना चाहती है उसका चयन करे।
- इसके बाद Submit All Above Data पर क्लिक करे और दस्तावेज अपलोड करे।
- आवेदन में जानकारी दर्ज करने एवं दस्तावेज अपलोड करने के बाद Final Submit पर क्लिक करे।
- इन चरणों का पालन करके महिला योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
Bihar Mahila Rojgar Yojana Important Links
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Website | Click here |
| मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना फॉर्म | Download |
| Join WhatsApp Group | Join Now |
| CSC Kendra Homepage | csckendra.com |
Mahila Rojgar Yojana Bihar FAQ
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
महिला रोजगार योजना का फॉर्म कहाँ मिलेगा?
महिला रोजगार योजना का फॉर्म mmry.brlps.in पोर्टल पर दिया गया है। यहां से वे आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकती है या ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।