MSRTC NCMC Card Apply Online: महाराष्ट्र में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा यात्रा कर रहे नागरिको के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इस कार्ड द्वारा यात्रा कर रहे नागरिको को कई सुविधाए प्रदान की जाती है। साथ ही जो महिलाए निशुल्क यात्रा का लाभ ले रही थी उनको भी NCMC कार्ड अनिवार्य किया गया है। अगर महिलाओ के पास यात्रा के दौरान NCMC कार्ड नहीं पाया जाता तो उन्हें यात्रा के पुरे पैसे देने होंगे।
NCMC कार्ड MSRTC की बस द्वारा यात्रा कर रहे नागरिको को टिकटों में छूट, निशुल्क यात्रा, कैशलेश व्यवहार जैसे लाभ प्रदान कराती है। एवं मेट्रो, रेलवे टिकटों की बुकिंग करने हेतु किया जा सकता है। अगर आप महाराष्ट्र से है और NCMC कार्ड बनवाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने MSRTC NCMC Card Apply Online, दस्तावेज, लाभ, रिचार्ज प्रक्रिया, आदि जानकारी विस्तार में दी है।
MSRTC NCMC Card
MSRTC NCMC Card की शुरुवात महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकजी द्वारा 1 फरवरी 2026 को की गई। इस कार्ड के अंतर्गत नागरिक MSRTC की टिकट बुकिंग कर सकते है एवं टिकटों की भुगतान के लिए कार्ड का उपयोग करने पर टिकटों में छूट का लाभ दिया जाता है। MSRTC में प्रवास करने हेतु राज्य सरकार द्वारा NCMC कार्ड अनिवार्य किया गया है।
बस डिपो से MSRTC NCMC Card Apply Online किया जा सकता है। कार्ड बनवाने हेतु नागरिको के पास आधार कार्ड, और अन्य दस्तावेज होने चाहिए। पहली बार आवेदन करने हेतु आवेदकों को ₹199 का शुल्क भरना होगा, साथ ही पुराण स्मार्ट कार्ड जमा करने पर ₹149 में यह कार्ड बन जाएगा।
MSRTC NCMC Card किसे मिलेगा
- स्कूली एवं कॉलेज के छात्र
- वरिष्ठ नागरिक
- विकलांग यात्री
- पुरस्कार विजेता और पत्रकार
MSRTC NCMC Card के लाभ एवं विशेषताए
- कॅशलेस एवं डिजिटल यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।
- NCMC कार्ड लाभार्थी मेट्रो, बस, रेल्वे आदि का टिकट करा पाएंगे।
- लाभार्थियों को कैशलेस सुविधा मिलेगी।
- डिजिटल पेमेंट पर डिस्काउंट और सरकार से कैशबैक मिलेगा।
- NCMC कार्ड धारको को टिकट के लिए इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी।
MSRTC NCMC Card के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पात्र व्यक्ति का आधार कार्ड
- वरिष्ठ नागरिक – पहचान पत्र
- दिव्यांग व्यक्ति (शारीरिक रूप से विकलांग) – UIID Card
- छात्र – प्रामाणिकता प्रमाणपत्र
- अन्य सभी रियायतें – सरकारी प्रमाण पत्र आवश्यक
MSRTC NCMC Card Apply Online
MSRTC NCMC Card के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता, वर्तमान में विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। लाभार्थी नजदीकी MSRTC बस डिपो से आवेदन करके इसका लाभ ले सकता है।
- सबसे पहले MSRTC बस डिपो में भेट दे।
- इसके बाद MSRTC NCMC Card Form प्राप्त करे और उसमे जानकारी दर्ज करे।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज जोड़कर आवेदन को विभागीय कार्यालय में जमा करे।
- अब कर्मचारी द्वारा आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेज सत्यापन होगा इसके बाद कार्ड के लिए शुल्क का भुगतान करे।
- पेमेंट करने के बाद लाभार्थी को NCMC कार्ड दिया जाएगा।
NCMC कार्ड रिचार्ज कैसे करे
NCMC कार्ड के तहत MSRTC बस सुविधा का लाभ लेने हेतु कार्ड धारको को रिचार्ज करना अनिवार्य होगा, कार्ड की वॉलेट लिमिट कम से कम ₹100 होगी और ₹50 रूपए से अधिक का रिचार्ज कार्ड धारको को करना होगा। NCMC कार्ड में ऑनलाइन UPI,Google Pay, PhonePe या मोबाईल एप द्वारा रिचार्ज कर सकते है साथ ही बस डिपो से ऑफलाइन कार्ड में रिचार्ज कराया जा सकता है।
MSRTC NCMC Card Apply Online Important Links
| आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| GR PDF | Click here |
| MSRTC हेल्पलाईन | 1800 22 1250 |
| CSCKendra Homepage | csckendra.com |