Mofat Bhandi Yojana: कामगारों को मिलेगा फ्री किचन सेट, 30 बर्तन और ₹5,000 मिलेंगे ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

Mofat Bhandi Yojana: कामगारों के लिए भारत सरकार द्वारा कई योजनाए चलाई जाती है, क्योकि देश के विकास में एवं रास्ते, पुल, इमारतों का निर्माण करने हेतु अपनी जान की परवाह किए बिना कड़ी धुप, भारी वर्षा और ठंड में भी बांधकाम क्षेत्र से जुड़े कामगार कार्य करते है ऐसे में उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु बांधकाम कामगार योजना की शुरुवात की गई है। और इसी योजना के अंतर्गत अब कामगारों को 30 बर्तनो का किचन सेट निशुल्क दिया जा रहा है।

बांधकाम कामगार मोफत भांडी योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है, लाभार्थी कामगार रेजिस्ट्रेशन नंबर द्वारा आवेदन को पूरा करके किचन सेट का लाभ ले सकते है। कामगारों को हमेशा निर्माण कार्य हेतु एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है, ऐसे में वे हर बार नए बर्तनो का वहन नहीं कर सकते इसलिए राज्य सरकार द्वारा यह महत्वकांक्षी पहल चलाई जा रही है।

इसके अलावा बांधकाम कामगार योजना में रजिस्टर कामगारों को 37 से अधिक योजनाओ का सीधा लाभ दिया जाता है। यदि आप महाराष्ट्र से है और मोफत भांडी योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता, लाभ, आदि जानकारी विस्तार में दी है।

Mofat Bhandi Yojana Maharashtra Overview

योजना का नामBandhkam Kamgar Mofat Bhandi Yojana
किसने शुरू कीमहाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीमहाराष्ट्र बांधकाम कामगार
विभागमहाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल
लाभ5,000/- रु. और बर्तनों का एक सेट
उद्देश्यराज्य के कामगारों को आर्थिक मदद करना
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahabocw.in

Mofat Bhandi Yojana Maharashtra

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा मोफत भांडी योजना को 17 अक्टूबर 2020 से चलाया जा रहा है, यह योजना गरीब कामगारों को दैनिक जीवन में आवश्यक बर्तनो का सेट निशुल्क दिया जाता है। सरकारी जानकारी के अनुसार इस बर्तन सेट की कीमत ₹15,000 से ₹30,000 है और एक परिवारों एक बार ही इसका लाभ दिया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कामगारों को अपोइंटमेंट लेनी होती है, चयन की गई तिथि को विभागीय कार्यालय/शिविर से कामगारों भांडी योजना के तहत किचन सेट का लाभ दिया जाएगा। इसका लाभ लेने हेतु कामगारों को रिनिवल करना एवं एक वर्ष में कम से कम 90 दिन या इससे ज्यादा बांधकाम कामगार के रूप में कार्य किया हो। बर्तनो के अलावा लाभार्थियों को ₹5000 तक की राशि भी दी जाएगी, जिन्हे आवेदन के बाद लाभ नहीं मिल पाया था।

मोफत भांडी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक बांधकाम कामगार क्षेत्र का कामगार होना चाहिए।
  • कामगार महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • कामगार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक कामगार महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • कामगार ने 12 महीनों में 90 दिनों से अधिक समय तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया हो।
  • कामगार के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मोफत भांडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Bandhkam kamgar mofat bhandi yojana के लिए निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • राशन पत्रिका
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र

Mofat Bhandi Yojana Online Registration

  • सबसे पहले मोफत भांडी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • अब आपको पोर्टल के होमपेज पर बांधकाम कामगार रेजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और Send OTP पर क्लिक करना है।
  • अब रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे वेबसाइट में दर्ज करके Verify पर क्लिक करे।
  • ओटीपी सत्यापन करने के बाद मोफत भांडी योजना फॉर्म खुलेगा, इसमें जानकारी पहले ही ली जाएगी।
  • इस पेज पर केवल Select Camp/शिबीर विकल्प में जाए और नजदीकी विभागीय कार्यालय/कैंप/शिबिर का चयन करे।
  • इसके बाद Date of appointment/भेटीची तारीख पर जाए और अपॉइंटमेंट तिथि का चयन करे।
  • अब कैप्चा भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करे, आवेदन जमा करने के बाद रेजिस्ट्रेशन पावती डाउनलोड करे।
  • यह रसीद कामगारों को किचन सेट लेते समय विभागीय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होता है।

मोफत भांडी योजना में कोनसे बर्तन मिलेंगे

बांधकाम कामगार मोफत भांडी योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार को प्लेटें, कटोरे, पानी का गिलास, ढक्कन के साथ 4 प्लेटें, बड़ा चम्मच (चावल के लिए), दाल के लिए बड़ा चम्मच, पानी का जग, मसाला जार, ढक्कन के साथ तीन 14-16-18 इंच के कंटेनर, फ्राइंग पैन, प्रेशर कुकर, कढ़ाई , स्टील टैंक, आदि बर्तन दिए जाते है।

Bandhkam Kamgar Mofat Bhandi Yojana Maharashtra Important Links

बांधकाम कामगार योजना वेबसाइटClick here
Bandhkam Kamgar Mofat Bhandi Yojana FormClick here
बांधकाम कामगार मोफत भांडी योजना फॉर्मClick here
CSCKendra HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon