Mahila Samridhi Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र में गरीब महिलाओ को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करने एवं उनकी आजीविका में सुधार करने के लक्ष्य से राज्य सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना (MSY) की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत विवाहित, विधवा, निराधार एवं निराश्रित महिलाओ को व्यवसाय निर्माण करने हेतु ₹25,000 से ₹50,000 का ऋण केवल 4% ब्याजदर पर दिया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC) यानी धोर, चम्भर, होलार, मोची, की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। महिला समृद्धि योजना (MSY) का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को चारमाकर समुदाय से ऊपर उठाना है। जिससे उनकी आजीविका एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके और वे आत्मनिर्भर बने।
Mahila Samridhi Yojana Maharashtra 2026 Overview
| योजना का नाम | महिला समृद्धि योजना (MSY) |
| विभाग | सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र की महिलाए |
| लाभ | ₹50,000/- का लोन |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | nsfdc.nic.in |
Mahila Samridhi Yojana Maharashtra
महिला समृद्धि योजना राष्ट्रिय अनुसूचित जाती वित्त विकास निगम (NFSDC) द्वारा पोषित की जाती है। यह योजना राज्य की गरीब महिलाओ को सम्मानजनक स्थिति सुनिश्चित करने के लिए शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक विकास प्रदान करने पर केंद्रित है। योजना के तहत केवल 4% ब्याजदर में ₹50,000 तक लोन दिया जाता है जिसे महिलाए आसान सी किस्तो में चूका सकती है।
राज्य में गरीब महिलाए रोजगार आर्थिक तंगी के कारण व्यवसाय शुरू करने में असमर्थ होती है, इसलिए उन्हें खेती, मजदूरी जैसे काम करके परिवार की आय में योगदान देती है। लेकिन नियमित रोजगार उपलब्ध न होने के कारण कई महिलाओ को परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए सरकार द्वारा Mahila Samridhi Yojana Maharashtra चलाई जा रही है। जिससे महिलाओ को स्वरोजगार मिलेगा और वे घर से ही नया व्यवसाय शुरू कर पाएगी।
महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति (SC) या चर्मकार समुदाय से संबंधित महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों के ₹98,000 और शहरी क्षेत्रों के लिए ₹1,20,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
महिला समृद्धि योजना महाराष्ट्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पते का प्रमाण
- पहचान प्रमाण
- एसएचजी सदस्यता आईडी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
Mahila Samridhi Yojana Maharashtra Online Apply
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहां mahila samridhi yojana आवेदन पत्र पर क्लिक करे।
- आवेदन पत्र में महिला को अपना, नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड विवरण, बैंक विवरण आदि दर्ज करे।
- आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करे और आवेदन सबमिट करे।
- आवेदन जमा करने के बाद रेजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करे और NSFDC विभाग में आवेदन एवं दस्तावेज जोड़कर आवेदन जमा करे।
- अब महिला के आवेदन की जाँच की जाएगी और मुख्य कार्यालय द्वारा स्वीकृति दी जाएगी।
- आवेदन स्वीकार होने के बाद महिला के बैंक खाते में ऋण राशि ट्रांसफर की जाएगी।
- इस तरह से महिलाए महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
Mahila Samridhi Yojana Maharashtra Important Links
| आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| Mahila Samridhi Yojana Online Form | Click here |
| Mahila Samridhi Yojana PDF Form | Click here |
| Helpline Number | (022)-22044186 / (022)-22047157 |
| CSCKendra Homepage | csckendra.com |