Lek Ladki Yojana 2026: बेटी के जन्म पर सरकार देगी ₹1,01,000, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Lek Ladki Yojana 2026: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा बेटियों का जन्म दर बढ़ाने और उनकी उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लेक लाडकी योजना की शुरुवात की गई है। वर्ष 2017 में माझी कन्या भाग्यश्री योजना में सूधार करके मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस द्वारा इस योजना को पुरे महाराष्ट्र में लागू किया गया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी बालिका को जन्म से लेकर 18 वर्ष आयु प्राप्ति होने तक पांच किस्तों में ₹1,01,000 वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

बालिका के जन्म के बाद मातापिता को आवेदन करना होता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के 7 दिनों के भीतर योजना की पहली क़िस्त ₹5000 रूपए सीधे मातापिता के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाती है। योजना की बाकि किस्ते बालिका के बैंक खाते में जारी की जाती है इसलिए दूसरी क़िस्त के लिए लाभार्थी का बैंक खाता मातापिता को शुरू करना अनिवार्य होगा और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो और डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

इस योजना के लिए केवल महाराष्ट्र की बालिकाए पात्र है जिनका जन्म 1 अप्रैल 2023 के बाद हुवा है। यदि आप lek ladki yojana के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता, आदि जानकारी विस्तार में दी है।

Lek Ladki Yojana Maharashtra Overview

योजना का नामलेक लाडकी योजना
फ़ायदालड़कियों को ₹1,01,000 मिलेंगे।
इसकी शुरुआत किसने की?मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
योजना का शुभारंभमहाराष्ट्र बजट 2023
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य की लड़कियां
आयु सीमा1 अप्रैल, 2023 के बाद जन्मी लड़कियाँ
आवेदन की तिथियां1 अप्रैल, 2024
उद्देश्यलड़कियों की जन्म दर बढ़ाना और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।
प्राप्त रकम₹1,01,000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटLekladkiyojana.com

Lek Ladki Yojana 2026

महाराष्ट्र में बालिकाओ का जन्म दर बढ़ाने, उनके पोषण में सुधार करने एवं शिक्षा के आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लेक लाडकी योजना को 30 ऑक्टोबर 2023 को पुरे राज्य में लागू किया गया और आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। यह राज्य की पहली योजना है जो बालिका के जन्म के तुरंत बाद पहली क़िस्त का वितरण करती है जिससे नवजात बालिका को उचित पोषण दिया जा सके।

Lek ladki yojana के अंतर्गत दूसरी क़िस्त बालिका ने पहली कक्षा में प्रवेश करने पर और तीसरी क़िस्त बालिका ने छटवी कक्षा में प्रवेश करने पर जारी की जाती है। चौथी क़िस्त 11वीं में प्रवेश करने पर बालिका के खाते में जमा की जाती है। यह योजना बालिका को शिक्षा पूर्ण करती रहे यह सुनिश्चित करती है और अंतिम क़िस्त 18 वर्ष आयु प्राप्ति के बाद ₹75,000 नकद राशि दी जाती है। जिससे बालविवाह रोखने में मदद मिलती है।

लेक लाडकी योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी बालिका के मातापिता महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2023 के बाद हुवा हो।
  • आवेदक परिवार के पास पीला एवं केशरी राशन कार्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी बालिका के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • मातापिता के पास महाराष्ट्र राज्य का बैंक खाता होना चाहिए।
  • एक परिवार की दो बालिकाओ को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • दूसरी क़िस्त के लिए परिवार को कुटुंब नियोजन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

लेक लाडकी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महाराष्ट्र राज्य का निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • केशरी या पीला राशन कार्ड
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • परिवार नियोजन प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र
  • अंतिम लाभ के लिए लड़की का वोटिंग कार्ड
  • यदि बालिका शिक्षा प्राप्त कर रही है तो चालू वर्ष का बोनाफाइड प्रमाण पत्र

Lek Ladki Yojana 2026 Online Apply

  • सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र, CSC केंद्र, या सेतु सुविधा केंद्र में जाए।
  • इसके बाद लेक लाडकी योजना फॉर्म प्राप्त करे।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूरी जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज जोड़कर आवेदन को जमा करे।
  • आवेदन जमा करने के बाद कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाएगा।
  • पोर्टल पर लाभार्थी बालिका की पूरी जानकारी दस्तावेज के साथ अपलोड की जाएगी।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मातापिता के मोबाइल नंबर पर रजिस्टर आयडी आदि भेजा जाएगा।
  • आवेदन के साथ साथ पहली क़िस्त मातापिता के खाते में जारी की जाएगी।

लेक लाडकी योजना से मिलने वाली राशि

बालिका के जन्म के बाद5,000 हजार
पहली कक्षा में प्रवेश प्राप्त करने पर6,000 हजार
बालिका छठवीं क्लास में जाने पर7,000 हजार
बालिका 11 वीं क्लास में आने पर8,000 हजार
बालिका 18 साल का होने पर75,000 हजार
कुल लाभ1,01,000 रू

Lek Ladki Yojana Maharashtra Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Lek Ladki Yojana Form PDFDownload Form PDF
GR PDFClick here
Helpline Number1800-233-0233
CSCKendra Helpline Numbercsckendra.com

Note:- Lek Ladki Yojana 2026 के अंतर्गत आवेदन करने के बाद पहली दो किस्ते मातापिता के खाते में जमा की जाएगी, राशि जमा होने के बाद SMS द्वारा बैंक सूचित कर देगी, यदि बैंक से SMS नहीं मिलता है तो मातापिता पासबुक अपडेट करके भुगतान चेक कर सकती है। इसके अलावा वे विभागीय कार्यालय या UPI ऍप्स, Google pay, phonPe, payTM, एवं नेटबैंकिंग से बैंक हिस्ट्री चेक करके भुगतान विवरण जांच सकते है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon