Ladli Behna Awas Yojana 2026: आवास योजना के ₹1,40,000 के लिए ऐसे करे आवेदन, लाड़ली बहना आवास योजना शुरू

Ladli Behna Awas Yojana 2026: लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, और उनके पोषण में सुधार करने हेतु चलाई जाती है, जिसमे महिलाओ को प्रति माह ₹1500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। और अब इसी पहल के तहत लाड़ली बहनो को आवास उपलब्ध किये जाएंगे जिसके लिए लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुवात की गई है।

आवास योजना के माध्यम से राज्य की गरीब, निराश्रित, कच्चे मकान में रहने वाली, किराए से रहने वाली महिलाओ को पक्के मकान का निर्माण करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पक्के आवास के साथ साथ शौचालय, शुद्ध पिने का पानी नल कनेक्शन और बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाओं का लाभ लाड़ली बहनो को दिया जाता है।

योजना के आंतरिक लाभार्थी महिलाओ को मकान निर्माण करने हेतु पहले ₹1,30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, लेकिन वर्ष 2025 में सहायता राशि को ₹1,40,000 तक बढ़ाया गया है। Ladli Behna Yojana Awas Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है और महिलाए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकती है।

Ladli Behna Awas Yojana Overview

योजना का नामलाड़ली बहना आवास योजना
योजना की शुरुवात17 सितंबर 2023
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज शेखर
लाभराज्य की महिलाओ को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा
लाभार्थीमध्य प्रदेश की महिलाये
आयु सिमा21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाये
उद्देश्यराज्य की महिलाओ को आवास उपलब्ध कराना
मिलने वाली धनराशि₹1,40,000
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Awas Yojana

लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुवात 17 सितंबर 2023 को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी द्वारा की गई। इस योजना के अंतर्गत लाड़ली बहना योजना की लाभ ले रही महिलाए जिनका पास पक्का मकान नहीं है और वे कच्चे मकान, किराए, या जुग्गी झोपड़ियों में निवास कर रही है उन महिलाओ को पक्के आवास के अवसर प्रदान किए जाते है।

योजना के तहत लाभार्थियों को ₹1,40,000 दिए जाते है। यह राशि महिलाओ को किस्तों में दी जाती है, जैसे पहली क़िस्त आवास निर्माण शुरू होने के बाद और दूसरी क़िस्त घर का निर्माण पूरा होने के बाद दी जाती है। यह किस्ते महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाती है इसलिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी विकल्प सक्रिय होना चाहिए।

शहरी क्षेत्र में जिन महिलाओ ने होम लोन द्वारा पहले ही पक्का मकान बनाया है और उनका नाम इस योजना के सूचि में आता है तो ऐसे में ₹1,40,000 राशि, होम लोन राशि से काटी जाती है। इसलिए Ladli Behna Awas Yojana करने से पहले विभागीय कार्यालय से जानकारी जरूर प्राप्त करे।

लाड़ली बहना आवास योजना के लिए पात्रता

  • महिला मध्यप्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही हो।
  • महिला की आयु 21 से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख रूपए से कम होनी चाहिए।
  • पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला के परिवार में 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार में ट्रेक्टर के अलावा अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

लाड़ली बहना आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज पात्रता

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

Ladli Behna Awas Yojana Online Apply

Ladli Behna Awas Yojana के लिए केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। आवेदन करने हेतु विभागीय कार्यालय या वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल पर जाए और आवेदन फॉर्म प्राप्त करे, इसके बाद आवेदन में जानकारी भरे और दस्तावेज जोड़कर आवेदन जमा करे।

आवेदन करने के बाद जाँच होगी और इसके बाद पात्र महिलाओ की सूचि जारी की जाएगी, यह सूचि महिलाए योजना की आधकारिक वेबसाइट से चेक कर सकती है। सूचि में आवेदन करने के बाद महिलाओ को ग्रामपंचायत कार्यालय या विभागीय कार्यालय में भेट देकर ई-केवायसी आदि प्रक्रिया पूरी करनी है इसके बाद पहली क़िस्त का भुगतान महिलाओ के खाते में प्राप्त होगा।

Ladli Behna Awas Yojana List PDF

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद अनंतिम सूचि विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा यहां पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना है और कैप्चा दर्ज करके ओ.टी.पी. प्राप्त करे विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा इसे वेबसाइट में दर्ज करे और Check List बटन पर क्लिक करे।
  • अब लाभार्थी सूचि खुलेगी, इसमें महिलाए अपना नाम चेक सकती है।

Ladli Behna Awas Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
CM Ladli Behna Awas Yojana ListClick here
Helpline Number0755-2700800
CSCkendra Homepagecsckendra.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon