Ladki Bahin Yojana eKYC Update: लाडकी बहिण योजना की 1500 रुपए की किस्त के लिए सभी महिलाओं को करनी होगी eKYC

Ladki Bahin Yojana eKYC Update: महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2024 में शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना राज्य की गरीब महिलाओ के लिए राहत एवं कल्याणकारी योजना है, योजना से लाभार्थी महिलाओ को प्रति माह ₹1500 वित्तीय सहायता दी जाती है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती है।

सरकार द्वारा पात्र महिलाओ को लाभ मिले इसलिए ई-केवायसी प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अगर महिला की e-KYC में कोई छोटी-मोटी गलती हो गई है, तो चिंता मत कीजिए क्योकि सरकार द्वारा केवायसी करने का आखिरी मौका दिया है। योजना के पोर्टल द्वारा लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी अपडेट प्रक्रिया शुरू की गई है। जिससे महिलाए केवायसी में सुधार कर सकती है।

यदि आपकी ई-केवायसी में छोटी मोठी चूक (जैसे गलत ऑप्शन चुनना) हुवी है और इस वजह से उनकी किस्ते अटक रही है तो वे इसमें सुधार करके दोबारा योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। इस लेख में हमने Ladki Bahin Yojana eKYC Update की पूरी जानकारी विस्तार में दी है इसलिए लेख को अंत तक पढ़े।

Ladki Bahin Yojana eKYC Update 2026 Overview

योजना का नामLadki Bahin Yojana
लाभराज्य की महिलाओ हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
योजना की शुरुवातमहाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024
लाभार्थीराज्य की महिलाये
आयु सिमान्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण और महिलाओ
को आत्मनिर्भर बनाना
मिलने वाली धनराशि₹1500 प्रति महीने
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटladkibahin.maharashtra.gov.in

Ladki Bahin Yojana eKYC Update

लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी में हुवी चूक को सुधारने हेतु महिलाओ को सुनहरा और आखरी अवसर महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया गया है, महिलाए 31 मार्च 2026 तक सुधार कर सकती है। जो महिलाए केवायसी में सुधार नहीं करेगी उन्हें पैसे मिलना बंद हो जाएगा, इसके आलावा जिन महिलाओ ने केवायसी नहीं की थी उनके लिए जल्द ही केवायसी प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि कोई भी बहन योजना से वंचित न रहे।

साथ ही जिन महिलाओ का आधार कार्ड ओटीपी वेरिफिकेशन नहीं हुवा था उन महिलाओ को भी Ladki Bahin Yojana eKYC Update करना होगा, ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद महिलाए योजना का लाभ ले पाएगी। यदि महिला का अकाउंट लॉक हो गया है तो वे यहां से Account Unlock कर सकते है।

कौन कर सकता है लाडकी बहिन योजना eKYC

  • जिन महिलाओ के आवेदन लाडकी बहिन योजना के लिए मंजूर किए है वे ekyc कर सकती है।
  • महिला महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • महिला के परिवार के सदस्य आयकरदाता एवं सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

Ladki Bahin Yojana eKYC Update कैसे करें

  • सबसे पहले लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट के होमपेज पर e-KYC या सुधार विकल्प चुनें।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां आधार कार्ड नंबर एवं कैप्चा दर्ज करे और मी सहमत आहे पर क्लीक करके ओटीपी पाठवा बटन पर क्लिक करे।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे वेबसाइट में डाले और सबमिट करा पर क्लिक करे।
  • अब ई-केवायसी डिटेल्स चेक करें और गलती सुधारें
  • इसके बाद सबमिट करा बटन पर क्लिक करे।
  • इस तरह से महिलाए लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी अपडेट कर सकती है।

लाडकी बहिन योजना से मिलेंगे ₹2100 प्रति माह

लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत वर्तमान में महिलाओ को ₹1500 प्रति माह का लाभ दिया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा योजना के तीसरे चरण में लाभार्थी राशि को ₹1500 से ₹2100 प्रति माह तक बढ़ाया जाने वाला है।

इसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेजी द्वारा नवंबर 2024 में की गई थी, विभागीय जानकारी अनुसार 2030 तक महिलाओ को ₹3000 प्रति माह और ₹36000 सालाना आर्थिक मदद करने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।

Ladki Bahin Yojana eKYC Update Links

आधिकारिक वेबसाइटladakibahin.maharashtra.gov.in
eKYC UpdateClick here
Helpline Number181
CSCkendra HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon