Gai Gotha Yojana 2026: किसानो को गौशाला निर्माण के लिए मिलेंगे ₹2,31,000, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Gai Gotha Yojana 2026: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा पशुपालको को बड़ी राहत दी जा रही है, जो किसान पशुपालन जैसे गाय, भैंस या बकरी पालन कर रहा है उन्हें गाय गोठा योजना के आंतरिक पशुशाला (गाय गोठा) निर्माण करने के लिए ₹2,31,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिससे किसान अपने पशुओ को पक्का एवं आरामदायक आश्रयस्थान का निर्माण कर सकते है।

ग्रामीण क्षेत्र में गाय/भैंस पालन प्रमुख व्यवसायों में से एक है, जिससे डेयरी फार्मिंग में दूध, दही, शुद्ध घी जैसी दैनिक उपयोगी अत्यंत पौष्टिक, सात्विक और पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थ को उपलब्ध कराया जाता है। यह व्यापार राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है और इसलिए पशुपालन को बढ़ावा देने एवं पशु संवर्धन करने हेतु महाराष्ट्र सरकार किसानो और पशुपालको के लिए सब्सिडी योजनाए चलाई है।

ऐसे ही पशुओ के लिए पक्का और आरामदायक पशुशाला का निर्माण करने हेतु सरकार द्वारा गाय गोठा योजना की शुरुवात की गई है। यदि आप भी ग्रामीण क्षेत्र से है और पक्की पशुशाला का निर्माण करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हमने Gai Gotha Yojana की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Gai Gotha Yojana 2026 Overview

योजना का नामगाय गोठा योजना
लाभ₹2 लाख 31 हजार रूपए
लाभार्थीमहाराष्ट्र के किसान एवं पशुपालक
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahadbt.maharashtra.gov.in/farmer/

Gai Gotha Yojana 2026

गाय गोठा योजना के आंतरिक पशुशाला बनाने हेतु केवल महाराष्ट्र राज्य के गरीब किसान जिनके पास पहले से 1 या इससे अधिक गाय/भैंस है वे पात्र है। योजना के तहत पशुशाला के लिए सहायता राशि पशुओ की संख्या पर निर्भर है। यदि किसान के पास 2 से 6 गाय/भैंस तो उन्हें ₹77,188 रूपए का लाभ दिया जाता है। योजना के आंतरिक ज्यादा से ज्यादा 18 या इससे अधिक पशुओ की गौशाला के लिए ₹2,31,564 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

ग्रामीण क्षेत्र मे ज्यादातर पशुशाला कच्चे मटेरियल से बनी होती है, जिससे बरसात के मौसम में ज्यादातर पशुओ को पानी में भीगना पड़ता है या कीचड़ में बैठना पड़ता है, इससे गाय और भैंस के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही जानवरो का चारा भी बारिश के कारण खराब हो जाता है। ऐसे में पक्की पशुशाला किसानो के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Gai gotha yojana के अंतर्गत पशुशाला का निर्माण करने हेतु किसान को पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन किसान के पास जितनी भी गाय, भैंस की टैगिंग हो और पशु चिकित्सा अधिकारी से पशुपालन प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। जिन किसानो के पास पशु नहीं है वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे, आवेदन करने से पहले ग्रामपंचायत कार्यालय से आवेदन फॉर्म एवं पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करे।

गाय गोठा योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक किसान महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • किसान के पास पहले से 1 गाय होनी चाहिए।
  • आवेदक को पशुपालन का ज्ञान होना चाहिए।
  • किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • पशुपालक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • पहले से पशुपालन कर रहे आवेदकों एवं किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • गौशाला निर्माण करने हेतु किसान के पास भूमि होनी चाहिए।

गाय गोठा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • गाय पंजीकरण (पशुधन विवरण)
  • सात-बारा उतारा (7/12)
  • बैंक खाता विवरण
  • फोटो (गोठा निर्माण स्थल दर्शाते हुए)
  • पशुपालन प्रमाण पत्र (ग्राम पंचायत या पशु चिकित्सा अधिकारी से)

Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration

Gay gotha yojana apply online केवल CSC केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र से या ग्रामपंचायत कार्यालय से किया जा सकता है, आवेदन करने हेतु निम्मलिखित चरणों का पालन करे।

  • सबसे पहले नजदीकी CSC केंद्र या सेतु सुविधा केंद्र में जाए।
  • इसके बाद गाय गोठा योजना फॉर्म प्राप्त करे।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन के साथ दस्तावेज जोड़े।
  • इसके बाद आवेदन CSC केंद्र में सबमिट करे।
  • अब कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की रसीद किसान को दी जाएगी।
  • इस तरह से गाय गोठा योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

गाय गोठा योजना से मिलने वाली सब्सिडी

12 से 6 गाय/भैंस के लिए₹77,188
26 से 18 गाय/भैंस के लिए₹1,54,373
318 से अधिक गाय/भैंस के लिए₹2,31,564

Gai Gotha Yojana 2026 Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
GR PDFClick here
Gai Gotha Yojana FormDownload PDF
mahaDBT Helpline Number022-61316429
Join WhatsApp GroupClick here
CSCKendra Homepagecsckendra.com

Note:- Gai Gotha Yojana 2026 के लिए आवेदन करने के बाद बैंक एवं विभागीय अधिकारियो द्वारा किसान के घर/भूमि का सत्यापन किया जाता है। इसके बाद किस्तों में राशि सीधे पशुपालक के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाती है। राशि बैंक में जमा करने के बाद लाभार्थियों को बैंक SMS द्वारा सूचित कर देगी। यदि किसान को SMS नही मिलता तो वे पासबुक अपडेट करके भुगतान स्थिति चेक कर सकते है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon