Free Sauchalay Yojana 2026: केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवार जिनके घर शौचालय नहीं है उनके लिए फ्री शौचालय योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत परिवारों को शौचालय का निर्माण करने हेतु ₹12,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाती है। वर्ष 2026 में योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलाए खुले में शौच करती है, जिससे उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ पर असर पड़ता है। साथ ही खुले में शौच के कारण कई बीमारिया भी फ़ैल सकती है। गरीबी के कारन परिवार शौचालय का निर्माण नहीं कर सकते इसलिए केंद्र सरकार द्वारा पुरे देश में पीएम शौचालय योजना लागू की गई है।
योजना के तहत जिन परिवारों के घर में शौचालय नहीं है केवल उन्ही परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सहायता राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जमा की जाती है जिससे योजना में पारदर्शिता बनी रहती है। यदि आपके परिवार में शौचालय नहीं है और आप free sauchalay yojana 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े।
Free Sauchalay Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | फ्री शौचालय योजना |
| लाभ | शौचालय बनाने हेतु 12000 रूपए मिलेंगे |
| किसने शुरू की | पीएम नरेंद्र मोदी |
| योजना की शुरुवात | 2 अक्टूबर, 2014 |
| लाभार्थी | देश के गरीब परिवार |
| उद्देश्य | हर घर शौचालय उपलब्ध कराना |
| मिलने वाली धनराशि | 12000 रुपये |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | swachhbharatmission.ddws.gov.in |
Free Sauchalay Yojana
फ्री शौचालय योजना की शुरुवात स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2014 को की गई है। इस योजना का उद्देश्य स्वछता एवं स्वास्थ में परिवर्तन लाना और भारत को खुले में शौच से मुक्त करना है। अबतक इस योजना के तहत दो चरण में 12 करोड़ से अधिक परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
इस योजना के अंतर्गत राज्य अनुसार सहायता राशि में बदलाव हो सकता है, साथ ही कई राज्यों में आर्थिक सहायता के साथ साथ टॉयलेट सीट भी दी जाती है, इसलिए आवेदन करने से पहले कार्यालय से जानकारी जरूर प्राप्त करे। लाभार्थियों को सहायता राशि दो किस्तों में दी जाती है। पहली क़िस्त आवेदन स्वीकार होने के बाद और दूसरी क़िस्त शौचालय का निर्माण पूरा होने के बाद।
फ्री शौचालय योजना के लिए पात्रता
- आवेदक परिवार की वार्षिक आय आय ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के घर में पहले से शौचालय नहीं हो।
- लाभार्थी परिवार ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हो।
- लाभार्थी परिवार का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो और डीबीटी सक्रीय हो।
- महिला, श्रमिक परिवार, गरीबी रेखा से निचे वाले परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
फ्री शौचालय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड या BPL प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- निवासी प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र
Free Sauchalay Yojana Registration
- सबसे पहले Swachh Bharat Mission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद मेनू में Toilet / IHHL Application लिंक पर क्लिक करे।
- अब आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, और पासवर्ड द्वारा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद शौचालय योजना फॉर्म ओपन करे और अपनी जानकारी दर्ज करे।
- आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करे और कैप्चा भरके आवेदन सबमिट करे।
- आवेदन सबमिट करने के बाद नया पेज खुलेगा, यहां रेफरेंस नंबर मिलेगा, लाभार्थी इस नंबर से आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।
फ्री शौचालय योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे
ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी परिवार यदि ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो वे नजदीकी CSC केंद्र, या सेतु सुविधा केंद्र में भेट देकर आवेदन कर सकती है। इसके अलावा प्रति वर्ष गांव के गरीब परिवारों के लिए ग्रामपंचायत कार्यालय को शौचालय वितरण का प्रावधान दिया जाता है। इसलिए आवेदक परिवार ग्रामपंचायत कार्यालय से ऑफलाइन आवेदन कर सकती है।
ऑफलाइन आवेदन करने हेतु ग्रामपंचाय कार्यालय से free sauchalay yojana form प्राप्त करे और इसमें अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण, आधार कार्ड नंबर आदि जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज जोड़कर आवेदन कार्यालय में जमा करे। इसके बाद ग्रामपंचायत कार्यालय से रेफ़्रेन्स नंबर जरूर प्राप्त करे, जिससे आप आवेदन की स्थिति एवं भुगतान स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते है। इस तरह से आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
Free Sauchalay Yojana Important Links
| Free Sauchalay Yojana Online Registration 2026 Link 1 | Click here |
| Sauchalay Yojana Online Registration 2026 Link 2 | Click here |
| GR PDF | Click here |
| Helpline Number | 18001800404 |
| CSCKendra Homepage | csckendra.com |
Note:- Free sauchalay yojana के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता राशि डीबीटी द्वारा सीधे बैंक खाते में प्राप्त होगी। राशि खाते में मिलने के बाद बैंक द्वारा SMS से परिवार को सूचित किया जाएगा। यदि बैंक से SMS नहीं आता है तो पासबुक अपडेट करे। साथ ही CSC केंद्र, या रेजिस्ट्रेशन नंबर से भुगतान विवरण चेक करे।