Bima Sakhi Yojana: बिमा सखी योजना फॉर्म शुरू, महिलाओ को मिलेंगे ₹7000 प्रति माह

LIC Bima Sakhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा 9 दिसंबर 2024 को LIC बिमा सखी योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एलआयसी बीमाए बेचकर प्रति माह ₹7000 रूपए और कमीशन कमा सकती है। इसके अलावा वे महिलाए अन्य सेवाए जैसे पैसे जमा करना और निकालना, बैंक खाते खोलना, पेंशन और सरकारी योजनाओं का वितरण करना, डिजिटल भुगतान में मदद करना और वित्तीय साक्षरता बढ़ाना आदि काम करके अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती है।

बिमा सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना, बीमा और वित्तीय सेवाओं में भागीदारी बढ़ाना है, पहले वर्ष में योजना के अंतर्गत 45 हजार से अधिक महिलाओ को एलआयसी बिमा एजेंट की नौकरिया दी गई है और केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए ₹100 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

यदि आप भी ग्रामीण क्षेत्र से है और बिमा सखी के अंतर्गत LIC विभाग में काम करके ₹7,000 प्रति माह कमाना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने LIC Bima Sakhi Yojana की जानकारी विस्तार में दी है।

LIC Bima Sakhi Yojana Overview

योजना का नामLIC Bima Sakhi Yojana
योजना का उद्देश्यमहिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय साक्षरता बढ़ाना
आयु सीमा18 से 70 वर्ष
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वीं पास
बजट आवंटन₹100 करोड़
लाभमहिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान मासिक वजीफा मिलेगा- पॉलिसी पर कमीशन और रोजगार के अवसर
कुल वजीफा (तीन वर्षों में)₹2 लाख से अधिक, साथ ही कमीशन
आधिकारिक वेबसाइटlicindia.in

Bima Sakhi Yojana

LIC बिमा सखी योजना अंतर्गत केंद्र सरकार महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लाखो महिलाए ऐसी है जिन्होंने 10वीं कक्षा या इससे उच्च शिक्षा प्राप्त की है। ऐसी ही महिलाए अब LIC एजेंट्स का काम करके स्टाईपेंट के साथ साथ बेचे हुवे बिमा का कमीशन भी प्राप्त कर सकती है। महिलाए इस योजना के अंतर्गत तीन वर्ष में 2 लाख रूपए से अधिक राशि कमा सकती है।

योजना की विशेषता है की महिलाओ को काम करने के लिए दूसरे शहर या गांव नहीं जाना पड़ेगा, वे अपने गांव, नजदीकी कसबे शुरुवात कर सकती है। महिला ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सही पॉलिसी चुनने में मदद करती हैं और बदले में उन्हें कमीशन और प्रोत्साहन राशि मिलती है। यह योजना बेरोजगार महिलाओ को रोजगार के साथ साथ आय अर्जित करने का सुनहरा अवसर प्रदान कराती है।

LIC बीमा सखी योजना में कितने पैसे मिलेंगे

  • पहले वर्ष: ₹7,000 प्रति माह
  • दूसरे वर्ष: ₹6,000 प्रति माह
  • तीसरे वर्ष: ₹5,000 प्रति माह
  • कुल लाभ: तीन वर्षों में ₹2 लाख से अधिक, साथ ही बेची गई पॉलिसी पर कमीशन दिया जाएगा।

बिमा सखी योजना के लिए पात्रता

  • महिला भारतीय होनी चाहिए।
  • महिला ने 10वीं कक्षा या इससे उच्च शिक्षा प्राप्त की हो।
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए।

बिमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

LIC bima sakhi yojana documents: आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं पास)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता

LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online

  • बिमा सखी के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • अब आपको LIC बिमा सखी योजना लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद बिमा सखी योजना आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें महिला को अपनी जानकारी दर्ज करनी है।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करे।
  • इसके बाद महिला को अपना राज्य, जिला, और नजदीकी LIC शाखा का चयन करना है।
  • नजदीकी शाखा का चयन करने के बाद महिला को Submit Lead Form पर क्लिक करे।
  • इस तरह से महिलाए बिमा सखी योजना के लिए आवेदन पूरा कर सकती है।

Bima Sakhi Yojana Important Links

बिमा सखी योजना ऑनलाइन आवेदन लिंकClick here
बिमा सखी सरकारी घोषणाClick here
Join WhatsApp GroupJoin Now
CSCKendra Homepagecsckendra.com

LIC Bima Sakhi Yojana FAQ

बीमा सखी की सैलरी कितनी होती है?

बीमा सखी योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओ को पहले वर्ष ₹7,000 प्रति माह सैलरी प्रदान की जाती है, दूसरे वर्ष ₹6,000 प्रति माह और तीसरे वर्ष में ₹5000 प्रति माह सैलरी मिलती है। इसके अलावा महिलाओ को बेचे गए बिमा पर कमीशन भी दिया जाता है।

बीसी सखी में क्या-क्या काम करना पड़ता है?

बीसी सखी में महिलाओ को बिमा बेचना, नए बैंक खाते, योजना का विस्तार करना, ग्रामीण क्षेत्र में पैसे निकासी सुविधाए प्रदान करना आदि कम बिमा सखियों को करना पड़ता है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon