Bandhkam Kamgar Essential Kit 2026: एसेंशियल किट वितरण शुरू कामगारों को मिलेगी 10 आवश्यक वस्तुए, ऐसे करे आवेदन

Bandhkam Kamgar Essential Kit 2026: महाराष्ट्र राज्य के विकास में बांधकाम क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों की अहम् भूमिका को देखते हुवे राज्य सरकार द्वारा बांधकाम कामगार योजना चलाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत कामगारों को 37 से अधिक योजनाओ का सीधा लाभ दिया जाता है, जिससे उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। और अब इसी पहल के तहत योजना में पंजीकृत कामगारों को एसेंशियल किट वितरण किया जा रहा है जिसमे 10 आवश्यक वस्तुए निशुल्क दी जा रही है।

बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिन कामगारों को इससे पहले एसेंशियल किट नहीं मिली है केवल उन्ही कामगारों को इसका लाभ मिलेगा। आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन हेतु बांधकाम कामगार रजिस्ट्रेशन आयडी लेकर CSC केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र या विभागीय कार्यालय में भेट दे।

Bandhkam Kamgar Essential Kit Overview

योजना का नामबांधकाम कामगार योजना
किसने शुरू कीमहाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीबांधकाम क्षेत्र के कामगार
विभागमहाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल
लाभ10 आवश्यक वस्तुए भेट
उद्देश्यराज्य के कामगारों को आर्थिक मदद करना
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahabocw.in

Bandhkam Kamgar Essential Kit

Bandhkam Kamgar Yojana महाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल द्वारा संचालित की जाती है। इस योजना की शुरुवात मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीसजी द्वारा 1 मई 2011 को की गई है। योजना का उद्देश्य गरीब कामगारों को आर्थिक मदद, सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न प्रकार की वस्तुएं और लाभ उपलब्ध कराना है। इस मंडल में 10 से 30 आवश्यक वस्तुओं (बर्तन, सुरक्षा किट, औजार), स्वास्थ्य जांच, दोपहर का भोजन और शैक्षिक सहायता जैसी योजनाएं शामिल हैं।

लाभार्थी कामगारों को वित्तीय वर्ष में एसेंशियल किट का लाभ दिया जा रहा है, जिसमे कामगारों को गैल्वनाइज्ड ट्रंक, प्लास्टिक मैट, अनाज भंडारण टैंक, बेडशीट, चादर, ब्लॅकेट, चीनी रखने का डिब्ब, चाय पाउडर का डिब्बा, एवं 2 कैंडल वाला वाटर प्यूरीफायर निशुल्क दिया जाएगा। इससे कामगारों एवं उनके परिवार को आजीविका के नए अवसर प्रदान होते है।

बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के लिए पात्रता

  • आवेदक कामगार महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
  • बांधकाम क्षेत्र से जुड़े कामगार आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • कामगार महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • कामगार के परिवार की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक ने 12 महीनों में 90 दिनों से अधिक समय तक बांधकाम कामगार के रूप में काम किया हो।

बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • राशन पत्रिका
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र

Bandhkam Kamgar Essential Kit Online Apply

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद के मेनू में More विकल्प में Important Links पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज ओपन होगा, यहां Safety and Essential kit distribution पर क्लिक करे।
  • यहां आपको BOCW कामगार नोंदणी क्रमांक / BOCW Registration Number दर्ज करना है और Send OTP बटन पर क्लीक करे।
  • अब ओटीपी वेरिफिकेशन को पूरा करे।
  • इसके बाद बांधकाम कामगार एसेंशियल किट फॉर्म खुलेगा, इसमें अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद Select Camp/शिबीर का चयन करे और तिथि का चयन करे।
  • अपॉइंटमेंट मिलने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • आवेदन प्रक्रिया पुरे करने के बाद रजिस्ट्रेशन पीडीएफ डाउनलोड करे।

Bandhkam Kamgar Essential Kit Appointment

बांधकाम कामगार आवश्यक वस्तूचा संच यानी बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के लिए कामगारों को आवेदन करते समय अपॉइंटमेंट तिथि का चयन करना अनिवार्य होता है,। Bandhkam Kamgar Essential Kit Appointment चयन करते समय आपको केलिन्डर विकल्प पर क्लिक करना है और हरे रंग की तिथि का चयन करना है। इसके बाद नजदीकी वितरण केंद्र का चयन करना है और सबमिट पर क्लिक करना है। इस तरह से लाभार्थी अपॉइंटमेंट प्राप्त कर सकते है।

बांधकाम कामगार एसेंशियल किट में क्या मिलेगा

  • गैल्वनाइज्ड ट्रंक
  • प्लास्टिक मैट
  • अनाज भंडारण टैंक (क्षमता 25 किलोग्राम)
  • अनाज भंडारण टैंक (क्षमता 22 किलोग्राम)
  • बेडशीट (Bedsheet)
  • चादर (Chaddar)
  • ब्लॅकेट (Blanket)
  • चीनी रखने का डिब्बा (क्षमता 1 किलो)
  • चाय पाउडर का डिब्बा (क्षमता 500 ग्राम)
  • 2 कैंडल वाला वाटर प्यूरीफायर (18 लीटर)

Bandhkam Kamgar Essential Kit Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Helpline Number1800-8892-816
Bandhkam Kamgar Essential Kit FormDownload
GR PDFDownload
CSCKendra Homepagecsckendra.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon