Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana: बांधकाम कामगार भांडी योजना के तहत मिलेगा बर्तन सेट, यहां से ले अपॉइंटमेंट

Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई बांधकाम कामगार योजना के आंतरिक रजिस्टर कामगारों को 30 बर्तनो का सेट निशुल्क दिया जा रहा है। कामगारों को इसका लाभ लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बांधकाम कामगार के अंतर्गत राज्य के कामगारों को 37 योजनाओ का सीधा लाभ दिया जाता है। यह योजना कामगारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान कराती है और बेहतर आजीविका के अवसर प्रदान कराती है।

राज्य के विकास में बांधकाम कामगारों की अहम भूमिका होती है। कामगार निर्माण कार्य के लिए हमेशा एक जगह से दूसरी जगह प्रवास करना पड़ता है। ऐसे में निजी उपयोग में आने वाली तथा खाना बनाने वाली चीजों का वहन वे बार बार नहीं कर सकते। इसलिए महाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल द्वारा कामगारों को निशुल्क बर्तन सेट दिया जाता है।

योजना का नामBandhkam Kamgar Yojana
किसने शुरू कीमहाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीमहाराष्ट्र बांधकाम कामगार
विभागमहाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल
लाभ5,000/- रु. और बर्तनों का एक सेट
उद्देश्यराज्य के कामगारों को आर्थिक मदद करना
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटBandhkam Kamgar Yojana

Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana

बांधकाम कामगार भांडी योजना महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल द्वारा 17 अक्टूबर 2020 से चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत रजिस्टर बांधकाम कामगार को 20 हजार रूपए कीमत का बर्तन सेट दिया जाता है।

भांडी योजना सेट में कुल 30 बर्तन होते है जिसमे प्लेटें, कटोरे, पानी का गिलास, ढक्कन के साथ 4 प्लेटें, बड़ा चम्मच (चावल के लिए), दाल के लिए बड़ा चम्मच, पानी का जग, मसाला जार, ढक्कन के साथ तीन 14-16-18 इंच के कंटेनर, फ्राइंग पैन, प्रेशर कुकर, कढ़ाई , स्टील टैंक, आदि शामिल है।

Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana के लिए पंजीकृत कामगार योजना के पोर्टल से निशुल्क आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के बाद अपॉइंटमेंट का चयन करना है। इसके बाद चयनित शिबिर से लाभार्थी को भांडी सेट मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सरकार द्वारा वेबसाइट जारी की है। यदि कामगार चाहे तो वे ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते है।

बांधकाम कामगार भांडी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • कामगार की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
  • कामगार ने इससे पहले भांडी किट का लाभ नहीं लिया हो।
  • लाभार्थी ने 12 महीनों में 90 दिनों से अधिक समय तक बांधकाम कामगार के रूप में कार्य किया हो।
  • लाभार्थी कामगार के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

बांधकाम कामगार भांडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Bandhkam kamgar bhandi yojana form के लिए निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • राशन पत्रिका
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र

Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana Online Registration

  • भांडी योजना के लिए आवेदन करने हेतु hikit.mahabocw.in/appointment पर जाए।
  • इस पोर्टल के होमपेज में बांधकाम कामगार रजिस्टर नंबर दर्ज करे और Send OTP पर क्लिक करे।
  • आवेदक के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे पोर्टल में दर्ज करे और Verify करे।
  • अब बांधकाम कामगार भांडी योजना फॉर्म खुलेगा, इस फॉर्म में लाभार्थी की जानकारी पहले से दर्ज होगी।
  • यहां आवेदक को Select Camp/शिबीर का चयन करना है।
  • इसके बाद Date of appointment/भेटीची का चयन करे।
  • आवेदन में शिबिर और तिथि का चयन करने के बाद सबमिट करे।
  • अब आवेदन पावती पीडीएफ डाउनलोड करनी है।
  • इस तरह से आवेदक मोफत भांडी योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana Status

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद Benefits Distributed पर क्लिक करे।
  • अब आपको variouse schemes benefits transfer पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद जिला, नाम, बैंक खाता, IFSC code आदि दर्ज करे और Search बटन पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा इस पेज पर लाभार्थी अपना नाम चेक कर सकते है।
  • इस पेज में यदि लाभार्थी का नाम है तो उन्हें भांडी योजना का लाभ दिया जाएगा।

Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana Important Link

बांधकाम कामगार योजना वेबसाइटClick here
Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana FormClick here
बांधकाम कामगार मोफत भांडी योजना फॉर्म (offline)Click here
CSCKendra HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon