Mofat Pithachi Girni Yojana 2026: महिलाओ को मिलेगी आटा चक्की, ऐसे करे आवेदन

Mofat Pithachi Girni Yojana 2026: महाराष्ट्र की महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करने और स्थिर आय प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा मोफत पीठाची गिरणी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के आंतरिक महिलाओ को आटा पीसने का व्यावसाय शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता एवं आटा चक्की मशीन दी जाती है। योजना के लिए महिलाए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करके योजना का लाभ ले सकती है।

ग्रामीण क्षेत्र महिलाओं के पास किसानी, छोटे मोठे काम, या बांधकाम के अलावा अन्य रोजगार के अवसर नहीं होते, ऐसे में महाराष्ट्र सरकार महिलाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए फ्री सिलाई मशीन, फ्री आटा चक्की मशीन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिससे महिलाए घर से ही अपना व्यवसाय शुरू कर सके।

अगर आप महाराष्ट्र से है और आटा चक्की मशीन का लाभ लेकर नया व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने Mofat Pithachi Girni Yojana Maharashtra 2026 की पूरी जानकारी विस्तार में दी है, जैसे आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, लाभ, फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड आदि।

Mofat Pithachi Girni Yojana 2026 Overview

योजना का नामMofat pith girni yojana
लाभमुफ्त में आटा चक्की मशीन मिलेगी
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
योजना की शुरुवातसितंबर 2024
लाभार्थीराज्य की महिलाये
आयु सिमा21 वर्ष – 65 वर्ष वर्ग की महिलाये
उद्देश्यमहिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना
मिलने वाली धनराशि10000 रुपये
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटFree Flour Mill Yojana

Mofat Pithachi Girni Yojana Maharashtra

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाए शुरू करती है, ऐसी ही एक योजना महिलाओ को घर से ही व्यवसाय करने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से Mofat Pithachi Girni Yojana Maharashtra की शुरुवात की गई है। योजना द्वारा महिलाए घर में आटा पीसने का व्यापार शुरू करके पैसे कमा सकती है और परिवार की आय में अपना योगदान दे सकती है।

यह योजना ज्यादातर नगर पालिका, नगर निगम या महानगरपालिकाओं द्वारा चलाई जाती है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को इसमें प्राथमिकता दी जाती है। योजना के अंतर्गत आटा चक्की के लिए 100% तक का अनुदान दिया जाता है।

अनुदान राशि सीधे महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाती है। इसलिए आवेदक का बँक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और डीबीटी विकल्प सक्रिय होना चाहिए। साथ ही आटा चक्की व्यवसाय के लिए महिला के नाम पर भूमि दर्ज होनी चाहिए, जहां वे आटा चक्की मशीन इस्टॉल कर सके।

सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के बाद विज्ञापन जारी किया जाता है, जिसके बाद पात्र महिलाए CSC केंद्र, आपले सरकार सेतु सुविधा केंद्र, या ग्रामपंचायत कार्यालय से Mofat Pithachi Girni Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। वर्तमान में महाराष्ट्र के केवल कुछ ही जिलों में योजना के आवेदन स्वीकारे जा रहे है, इसलिए आवेदन करने से पहले आपके जिले में योजना शुरू है या नहीं अवश्य जाँच ले।

मोफत पीठाची गिरणी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से कम होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
  • परिवार के एक ही महिला को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • महिला के परिवार के सदस्य आयकरदाता नहीं होने चाहिए।

मोफत पीठाची गिरणी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मोफत पीठ गिरनी योजना आवेदन फॉर्म
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रेशन कार्ड
  • पीठ गिरणी कोटेशन/बिल
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • आवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • ई-मेल आयडी
  • बिजली बिल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाईल क्रमांक

Mofat Pithachi Girni Yojana Online Registration

  • Mofat Pithachi Girni apply online करने हेतु नजदीकी CSC केंद्र, आपले सरकार सेतु सुविधा केंद्र में जाए।
  • अब ऑपरेटर द्वारा आवेदन फॉर्म प्राप्त करे।
  • इस आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज जोड़े और आवेदन जमा करे।
  • आवेदन जमा करने के बाद ऑपरेटर द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन के बाद मोबाइल एवं आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन की पावती या रसीद प्राप्त करे।
  • इस तरह से महिलाए मोफत पीठाची गिरणी योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

मोफत पीठाची गिरणी योजना के लिए आवेदन कैसे करे

महाराष्ट्र के कई जिलों में नगर निगम, या नगर पालिका कार्यालय में आवेदन स्वीकारे जाते है, इसलिए आवेदक महिला को नगरनिगम, महानगरपालिका के कार्यालय में भेट देनी है और Mofat pithachi girni form प्राप्त करना है। अब इस आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे, और दस्तावेज जोड़कर फॉर्म जमा करना है। आवेदन जमा करने के बाद रसीद प्राप्त करे।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिलाओ के आवेदन की जाँच होगी, और उसके बाद चयन किए गए महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा आटा चक्की हेतु अनुदान राशि ट्रांसफर की जाएगी। या महिलाओ को कार्यालय में बुलाकर आटा चक्की मशीन दी जाएगीl

Mofat pithachi girni form PDF

Free Flour Mill Yojana Maharashtra Form PDFDownload
Mofat Pithachi Girni Yojana FormDownload

Mofat Pithachi Girni Yojana 2026 Important Links

Mofat Pithachi Girni apply onlineClick Here
Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here
HomepageClick Here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon