Mukhyamantri Bijli bill Bhugtan Samadhan Yojana: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के आवेदन शुरू, 31 जून 2026 से पहले जमा करे आवेदन

Mukhyamantri Bijli bill Bhugtan Samadhan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की शुरुवात की है, इस योजना के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल पर 100% सरकार माफ़ किया जाएगा एवं बकाया राशि पर 10% तक की छूट भी दी जाएगी। यह योजना राज्य के उन उपभोक्ताओं को बिजली बिल चुकाने में बड़ी मदद प्रदान कराती है जिसका लाभ छोटे-मोठे किसान, सामान्य उपभोक्ता, लघु व्यापारियों को दिया जाएगा।

इसकी घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा X (ट्विटर) के माध्यम से की गई है, इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के निम्न/मध्यम वर्ग के परिवारों और कृषि उपभोक्ताओं छोटे व्यवसायों को बकाया बिजली बिलों के भारी बोझ से राहत देना है, जानकारी के अनुसार 757 करोड़ रूपए का बिजली बिल/सरचार्ज इस योजना के माध्यम से माफ़ किया जाएगा।

Chhattisgarh Mukhyamantri Bijli bill Bhugtan Samadhan Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना
शुरुवात12 मार्च 2026
राज्यछत्तीसगढ़ 
लाभबकाया बिजली बिल वाला सरचार्ज माफ़ होगा
अंतिम तिथि30 जून 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcspdcl.co.in

Mukhyamantri Bijli Bill Bhugtan Samadhan Yojana

Mukhyamantri Bijli Bill Bhugtan Samadhan Yojana की शुरुवात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 12 मार्च 2026 को की गई है। इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2023 तक के पुराने बिलों पर सरचार्ज में 100% और छूट दी जाएगी और उपभोक्ताओं को बिजली बिल बकाया में 75% तक छूट देकर, कनेक्शन बहाल करने और नियमित भुगतान को प्रोत्साहित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना में लाभार्थियों को छूट भी दी जा रही है। यदि वे बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करते है तो उन्हें मूल बकाया राशि में 10% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी और 100% सरचार्ज (पेनल्टी) में माफी मिलेगी। और यदि वे एकमुश्त भुगतान के लिए असमर्थ है तो वे किस्तों में भुगतान कर सकते है, इसमें मूल बकाया राशि में 5% की छूट और 100% सरचार्ज माफ होगा।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • सक्रिय/निष्क्रिय बीपीएल (BPL), गरीब और निम्न आय वर्ग के घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता आवेदन कर सकते है।
  • लाभार्थी का 31 मार्च 2023 से पहले का बिजली बिल बकाया होना चाहिए।
  • सरचार्ज माफ़ी हेतु मोर बिजली ऐप, CSPDCL की वेबसाइट या नजदीकी शिविरों से पंजीयन करना अनिवार्य है।
  • पंजीयन करने के बाद लाभार्थी को 10% बकाया राशि का भुगतान करना होगा।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Chhattisgarh Mukhyamantri Bijli bill Bhugtan Samadhan Yojana Documents:

  • बिजली बिल की कॉपी
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड)
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल या श्रम कार्ड
  • पंजीकरण फॉर्म

Mukhyamantri Bijli bill Bhugtan Samadhan Yojana Online Apply

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • पोर्टल में जाने के बाद पंजीकरण हेतु मोर बिजली मोबाइल ऐप डाउनलोड करें विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब प्ले स्टोर से मोर बिजली एप डाउनलोड करे और एप ओपन करे।
  • एप ओपन करने के बाद कंस्यूमर रजिस्ट्रेशन नंबर द्वारा रजिस्टर करे।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद इलेक्ट्रिसिटी उपभोक्ता क्रमांक दर्ज करे।
  • यहां से लाभार्थी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का लाभ प्राप्त करके सरचार्ज माफ़ करावा सकते है।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना अंतिम तिथि

छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है, सभी उपभोक्ता जो अपना बिजली बिल माफ़ करना चाहते है उन्हें इस तिथि से पहले मोर बिजली ऐप से आवेदन करना होगा।

Chhattisgarh Mukhyamantri Bijli bill Bhugtan Samadhan Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटcspdcl.co.in
मोर बिजली ऐपClick here
हेल्पलाइन नंबर1800-233-1920
Homepagecsckendra.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon