Mahajyoti Free Tablet Yojana 2026: 10वीं पास फ्री टॅबलेट योजना 2026 महाराष्ट्र, आवेदन शुरू

Mahajyoti Free Tablet Yojana 2026: महाराष्ट्र सरकार एवं महात्मा ज्योतिबा फुले संशोधन व प्रशिक्षण संस्था (महाज्योती) द्वारा वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा पास छात्रों के लिए महाज्योती फ्री टॅबलेट योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र जो JEE, NEET, या MHT-CET की तैयारियां कर रहे है उन्हें निशुल्क टॅबलेट, प्रतिदिन 6 जीबी इंटरनेट डेटा, एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

यह योजना डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने एवं छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा (test series), प्रोजेक्ट्स, एवं ऑनलाइन क्लासेस से शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से चलाई जाती है। इसके अलावा लाभार्थी छात्रों को प्रति दिन 6 GB इंटरनेट डेटा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे उन्हें डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो।

अगर आप भी महाराष्ट्र से है और 10वीं कक्षा के बाद अब JEE, NEET, या MHT-CET जैसी परीक्षाओ की तैयारियां करना चाहते है तो आपको इस योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए। जिससे आपको निशुल्क टॅबलेट मिलेगा और आप आधुनिक तरीके से परीक्षाओ की तैयारी कर पाओगे। इस लेख में हमने Mahajyoti Free Tablet Yojana Maharashtra 2026 की पूरी जानकारी विस्तार में दी है इसलिए लेख को अंत तक पड़े।

Mahajyoti Free Tablet Yojana Maharashtra Overview

योजना का नाममहाज्योति फ्री टॅबलेट योजना
शुरुवातवर्ष 2025
लाभार्थीJEE/NEET/MHT-CET की तैयारी कर रहे छात्र
लाभमुफ़्त टैबलेट + इंटरनेट + कोचिंग
उद्देश्यछात्रों को जेईई/नीट/सीईटी एवं प्रतियोगी परीक्षा की तयारी करने हेतु
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahajyoti.org.in

Mahajyoti Free Tablet Yojana 2026

महात्मा ज्योतिबा फुले संशोधन व प्रशिक्षण संस्था (महाज्योती) द्वारा Free Tablet Yojana Maharashtra वर्ष 2024 को शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो विज्ञान शाखा (Science) में प्रवेश ले रहे है उन्हें निशुल्क टॅबलेट दिया जाता है या टॅबलेट खरीदने हेतु ₹18,000 तक की सहायता प्रदान की जाती है।

लाभार्थी छात्रों को ₹500 प्रति माह इंटरनेट रिचार्ज करने हेतु दिया जाता है, सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाती है। इसके अलावा छात्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। यह योजना राज्य के गरीब बच्चो को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टॅबलेट प्राप्त करने हेतु शहरी क्षेत्र के छात्रों को 70% एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र को 60% से अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

महाज्योति फ्री टॅबलेट योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी छात्र महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते है।
  • छात्र विज्ञान शाखा (Science) में प्रवेश ले रहा हो।
  • शहरी विभाग के छात्रों को 70% एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को 60% अंक होना आवश्यक है।
  • छात्र OBC, VJ-A, NT, SBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • लाभार्थी छात्र का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

महाज्योति फ्री टॅबलेट योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वैध नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 11वीं विज्ञान में प्रवेश की रसीद या वास्तविक प्रवेश प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनाथ प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Mahajyoti Free Tablet Yojana Online Apply

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद Notice Board में “Application for JEE/NEET/MHT-CET – Batch -2026 Training” विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां मोबाइल नंबर दर्ज करे और “Submit” बटन पर क्लिक करे।
  • अब पोर्टल में “JEE, NEET, MHT -CET” में से एक का चयन करे और निजी जानकारी दर्ज करे।
  • “Mahajyoti Free Tablet Yojana Form” में जानकारी दर्ज करने के बाद “Save & Next” बटन पर क्लिक करे।
  • अब शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करे, और दस्तावेज अपलोड करे।
  • इसके बाद “Complete Your Form to Final Submit” बटन पर क्लीक करे।

महाज्योति फ्री टॅबलेट योजना श्रेणी अनुसार आरक्षण

सामाजिक वर्गआरक्षण प्रतिशत
OBC59%
VJ-A10%
NT-B8%
NT-C11%
NT-D6%
SBC6%
कुल100%

Mahajyoti Free Tablet Yojana Last Date

फ्री टॅबलेट योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर शुरू की जाएगी, ताकि छात्र आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके टॅबलेट प्राप्त कर सके। महाराष्ट्र सरकार द्वारा Mahajyoti Free Tablet Yojana Last Date निर्धारित नहीं की है, लेकिन संभावित अंतिम तिथि अगस्त 2026 तक बढ़ाई जा सकती है।

Mahajyoti Tablet Yojana Important Link

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Mahajyoti Free Tablet Yojana 2026 Apply Online Click here
Helpline Number0712-2959381
GR PDFClick here
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon