Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration: महाराष्ट्र में पशुपालन कर रहे किसानो के लिए राज्य सरकार द्वारा गाय गोठा योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन किसानो के पास 2 या इससे अधिक गाय/भैंस है उन्हें नई पक्का एवं आरामदायक गौशाला (गाय गोठा) का निर्माण करने हेतु योजना के अंतर्गत ₹77,188 से ₹2,31,564 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर किसान एवं परिवार पशुपालन द्वारा आय अर्जित करते है। जैसे दूध का व्यवसाय, शुद्ध घी, दही आदि। परन्तु इनमे कई ऐसे परिवार है जो आर्थिक तंगी के कारन पशुओ के लिए गौशाला (गाय गोठा) का निर्माण करने में असमर्थ है। ऐसे में गाय/भैंस को धुप, भरी वर्षा में बिना आश्रमस्थान के रहना पड़ता है।
लेकिन अब गरीब पशुपालको को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा Gai Gotha Yojana पुरे महाराष्ट्र में लागू की गई है। यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है और अपने पशुओ के लिए नई पक्का एवं आरामदायक गौशाला करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पड़े। इस लेख में हमने Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration की पूरी प्रक्रिया विस्तार में दी गई है।
Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration Overview
| योजना का नाम | गाय गोठा योजना |
| लाभ | ₹2 लाख 31 हजार रूपए |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र के किसान एवं पशुपालक |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | mahadbt.maharashtra.gov.in/farmer/ |
Gai Gotha Yojana 2026
Gai Gotha Yojana महाराष्ट्र के पशुपालन कर रहे किसानो को पशुशाला का निर्माण करने हेतु आर्थिक सहयता प्रदान की जाती है। यह योजना शरद पवार ग्राम समृद्धि योजना एवं MNREGA योजना के आंतरिक चलाई जाती है। जिन किसानो के पास 2 या इससे अधिक गाय/भैंस है वे इस योजना के लिए पात्र है और ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा योजना का लाभ ले सकते है।
Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration करने के बाद लाभार्थियों की सूचि जारी की जाएगी, सूचि में शामिल पशुपालको को गौशाला का निर्माण करने हेतु पशुओ की संख्या अनुसार सब्सिडी राशि दी जाएगी जैसे 2 से 6 गाय/भैंस तो उन्हें ₹77,188, 6 से 18 गाय/भैंस के लिए ₹1,54,373, 18 से अधिक गाय/भैंस के लिए ₹2,31,564 आदि।
गाय गोठा योजना के लिए पात्रता
- गाय गोठा योजना के लिए महाराष्ट्र के किसान एवं पशुपालक आवेदन कर सकते है।
- आवेदक के पास 2 या इससे अधिक पशु (गाय/भैंस) होनी चाहिए।
- पशुपालक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- गौशाला (गाय गोठा) का निर्माण करने हेतु आवश्यक भूमि होनी चाहिए।
- जो किसान पहले से पशुपालन कर रहे है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
गाय गोठा योजना 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- गाय पंजीकरण (पशुधन विवरण)
- सात-बारा उतारा (7/12)
- बैंक खाता विवरण
- फोटो (गोठा निर्माण स्थल दर्शाते हुए)
- पशुपालन प्रमाण पत्र (ग्राम पंचायत या पशु चिकित्सा अधिकारी से)
Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration
- सबसे पहले गाय गोठा योजना की MahaDBT वेबसाइट पर जाए या mahabms.com पोर्टल ओपन करे।
- पोर्टल ओपन करने के बाद अर्ज नोंदणी या New Registration विकल्प पर क्लिक करे।
- अब पोर्टल में नाम, पता, मोबाइल नंबर, और पासवर्ड दर्ज करे और Register बटन पर क्लिक करे।
- पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के बाद Gay Gotha Yojana Form पर क्लिक करे।
- आवेदन फॉर्म खुलने के बाद पशुपालको को अपनी जानकारी दर्ज करनी है।
- आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करे।
- अब आपको कैप्चा भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
गाय गोठा योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन कैसे करे
ग्रामीण क्षेत्र के कई पशुपालक एवं किसान Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration करने में असमर्थ है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार योजना के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन का स्वीकार कर रही है। ऑफलाइन आवेदन करने हेतु किसानो को पंचायत/ग्रामसेवक या पशुपालन विभाग के कार्यालय में भेट देनी है।
इसके बाद Gai Gotha Yojana Form प्राप्त करना है और उसे जानकारी दर्ज करनी है एवं दस्तावेज जोड़ने है। अब आवेदन फॉर्म कार्यालय में जमा करना है। आवेदन जमा करने के बाद आवेदन की जाँच होगी और पशुविभाग के अधिकारियो द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा। आवेदन मंजूर होने के बाद लाभार्थियों की सूचि जारी की जाएगी। सूचि में शामिल किसानो के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा राशि ट्रांसफर की जाएगी।
Gai Gotha Yojana 2026 Subsidy
| विवरण | सब्सिडी |
|---|---|
| 2 से 6 गाय/भैंस के लिए | ₹77,188 |
| 6 से 18 गाय/भैंस के लिए | ₹1,54,373 |
| 18 से अधिक गाय/भैंस के लिए | ₹2,31,564 |
Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration Important Links
| आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| Gai Gotha Yojana 2026 Online Registration Link | Click here |
| GR PDF | Click here |
| Gai Gotha Yojana Form | Download PDF |
| mahaDBT Helpline Number | 022-61316429 |
| Join WhatsApp Group | Click here |
| CSCKendra Homepage | csckendra.com |