Mahtari Vandana Yojana eKYC: महतारी वंदन योजना के तहत 30 जून 2026 तक eKYC अनिवार्य, ऐसे करे ekyc

Mahtari Vandana Yojana eKYC: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओ के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा ई-केवायसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है। महिलाओ को योजना के अंतर्गत ₹1000 लाभ प्राप्त करने हेतु 30 जून 2026 से पहले केवायसी करना होगा। योजना की क़िस्त न रुके और उचित महिलाओ को योजना में कोई फर्जी लाभार्थी न हो और डेटाबेस को अद्यतन (update) रखने के लिए सरकार द्वारा केवायसी शुरू की गई है।

इस योजना का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव एवं असमानता को कम करना है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रति माह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सहायता राशि डीबीटी द्वारा सीधे महिलाओ के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने।

अगर आप भी छत्तीसगढ़ से है और महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही है तो आपको योजना की किस्ते नियमित प्राप्त करने हेतु केवायसी करना अनिवार्य है। महिलाए मोबाइल फ़ोन से ई-केवायसी प्रक्रिया को पूरा कर सकती है। इस लेख में हमने CG Mahtari Vandana Yojana eKYC 2026 की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Mahtari Vandana Yojana eKYC 2026 Overview

योजना का नाममहतारी वंदन योजना
क़िस्त/धनराशि₹1000 प्रति माह
उद्देश्यराज्य के महिलाओ को आर्थिक
सहायता प्रदान करना
लाभार्थीछत्तीसगढ़ राज्य की महिलाये
किसने शुरू कीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahtarivandan.cgstate.gov.in

CG Mahtari Vandana Yojana eKYC क्या है

छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित महतारी वंदन योजना की शुरुवात 1 मार्च 2024 को की गई है और योजना की पहली क़िस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई। पिछले दो वर्षो से यह योजना राज्य की गरीब महिलाओ को आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर उनकी आजीविका में सुधार कर रही है और इस योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओ को दिया जाता है।

योजना का लाभ पात्र महिलाओ को मिले और फर्जी लाभार्थियों को हटाने हेतु सरकार द्वारा ई-केवायसी प्रक्रिया की शुरुवात की गई है। eKYC शुरू करने के प्रमुख उद्देश्य डीबीटी (DBT) सक्रिय करना, किस्त न रुकने के लिए पात्र महिलाओ का चयन करना और नाम में त्रुटि सुधार करना है जिससे नाम और आधार कार्ड में नाम का मिलान किया जाएगा ताकि महिलाओ को बिना रूकावट योजना की किस्ते मिलती रहे।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता

  • महिला छत्तीसग़ढ राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • विवाहित महिलाओ को योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला एवं उनका परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्त महिलाए योजना के लिए पात्र होंगी।
  • लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी विकल्प सक्रिय होना चाहिए।

महतारी वंदन योजना ई-केवायसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पैन कार्ड
  • लाभार्थी आईडी

Mahtari Vandana Yojana eKYC कैसे करे

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in ओपन करे।
  • अब होम पेज पर “लॉगिन” या “बेनिफिशियरी लॉगिन” पर क्लिक करें।
  • आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना है और “ओटीपी भेजे” बटन पर क्लिक करे।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद “eKYC” या “प्रोफाइल वेरिफिकेशन” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद महिला को अपना 12 अंक का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है, और Send OTP पर क्लिक करना है।
  • अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे पोर्टल में दर्ज करे और Verify पर क्लिक करे।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद “eKYC Completed” का मैसेज दिखेगा।

महतारी वंदन योजना ई-केवायसी ऑफलाइन कैसे करे

अगर महिला ऑनलाइन ई-केवायसी करने में सक्षम नहीं है तो वे आंगनबाड़ी केंद्र, CSC केंद्र या ग्रामपंचायत कार्यालय से ऑफलाइन माध्यम से कर सकती है। सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र में जाए और कर्मचारी को अपना आधार कार्ड दे, इसके बाद कर्मचारी द्वारा आधार कार्ड का नंबर पोर्टल में डाला जाएगा और ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद महिला की फोटो खींची जाएगी और रसीद दी जाएगी।

CG Mahtari Vandana Yojana eKYC Important Dates and Deadlines

कार्यतिथि
eKYC अभियान शुरू1 अप्रैल 2026
eKYC करवाने की अंतिम तिथि30 जून 2026
25वीं किस्त जारी8 मार्च 2026 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस)
26वीं किस्त की संभावित तिथिअप्रैल 2026 के अंत में

Mahtari Vandana Yojana KYC CG Important links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Mahtari Vandana Yojana eKYC AppClick here
Helpline Number+91-771-2220006
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon