Ration Card eKYC Maharashtra 2026: राशन कार्ड के लिए सूचना! eKYC नहीं करवाते हैं, तो बंद होगा राशन; घर बैठे करें पूरी प्रक्रिया 

Ration Card eKYC Maharashtra 2026: भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में राशन कार्ड योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क राशन (गेहू, चावल, ज्वारी, शक्कर, दाल) दिया जाता है। इस पहल के आंतरिक देश के 80.6 करोड़ नागरिको को प्रति माह निशुल्क राशन दिया जाता है। जो गरीब परिवारों के पोषण और जीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। लेकिन अब यदि राशन कार्ड धारक परिवार ई-केवायसी नहीं करते है तो उनका निशुल्क राशन बंद होगा।

इसके अलावा उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद अब महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में राशन कार्ड ई-केवायसी करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप महाराष्ट्र से है और Ration card kyc करना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़े, इस लेख में हमने Ration Card eKYC Maharashtra की पूरी जानकारी विस्तार में साझा की है।

Ration Card eKYC Maharashtra 2026 Overview

योजना का नामरेशन कार्ड
योजनारेशन कार्ड आधार eKYC लिंकिंग (One Nation One Ration)
राज्यमहाराष्ट्र
प्रक्रिया प्रारंभ तिथियह शुरू किया जा चुका है।
eKYC Last Date30 अप्रैल, 2026 (संभावित)
ऑनलाइन स्टेटस चेकMERA RASHAN APP
आधिकारिक वेबसाइटmahafood.gov.in

Ration Card eKYC Maharashtra 2026

राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र के अपात्र राशन जो गलत जानकारी एवं दस्तावेज देकर धोके से बनाये है उनकी पहचान करने और नकली राशन कार्ड धारक की पहचान करने हेतु पुरे राज्य में Ration Card eKYC Maharashtra प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। One Nation One Ration पहल के अंतर्गत निशुल्क राशन का लाभ लेने हेतु लाभार्थी परिवार को ई-केवायसी करना अनिवार्य है। यदि कोई परिवार केवायसी नहीं कराते है तो उनका राशन कार्ड अवैध माना जाएगा और उन्हें राशन भी नहीं मिलेगा।

राशन कार्ड धारक परिवार मेरा राशन एप या mahafood.gov.in पोर्टल से ऑनलाइन केवायसी घर बैठे कर सकते है, ऑनलाइन केवायसी करने के बावजूद राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए मान्यता प्राप्त राशन की दुकान में भेट देनी है और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करना है।

राशन कार्ड ईकेवाईसी क्या है?

ई-केवायसी का मतलब “Electronic Know Your Customer” होता है। दरअसल राज्य के सभी राशन का लाभ ले रहे नागरिको का डाटाबेस कलेक्ट करने और पात्र परिवारों को राशन का लाभ देने हेतु ई-केवायसी प्रक्रिया पुरे देश में चलाई जा रही है। इस प्रक्रिया में लाभार्थी का आधार कार्ड राशन कार्ड से जोड़ा (Link) जाता है। जिससे यह साबित होता है कि लाभार्थी जीवित है और वह अनाज का लाभ उठा रहा है।

ईकेवाईसी करना किसके लिए अनिवार्य है?

राशन कार्ड भारत में महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इससे फ्री राशन के साथ साथ लाभार्थियो को सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ मिलता है। लेकिन अब बनावटी राशन कार्ड की पहचान करने और राशन का लाभ उचित परिवारों को देने हेतु Ration Card eKYC Maharashtra में शुरू हो चुकी है।

राज्य के जितने भी राशन कार्ड धारक परिवार है उन्हें यह केवायसी प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है। राशन कार्ड में जिनका नाम दर्ज है, उन सभी सदस्यों को राशन की दुकान पर जाकर व्यक्तिगत रूप से अपने उंगलियों के निशान देकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज़ का नामइसकी किसे जरूरत है?महत्वपूर्ण नोट
Aadhar Cardपरिवार के सभी सदस्यबायोमेट्रिक्स के लिए मूल आधार कार्ड अपने पास रखें।
राशन कार्डपरिवार के मुखियाराशन कार्ड नंबर (आरसी नंबर) प्रदान करना आवश्यक है।
मोबाईल नंबरपरिवार के मुखियाअपने आधार कार्ड से जुड़ा नंबर अपने पास रखें (यदि ओटीपी के लिए लागू हो)।
राशन कार्ड धारकसभी सदस्यसभी सदस्यों (जिनका नाम कार्ड पर है) को ईकेवाईसी के लिए स्टोर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

Ration Card eKYC Maharashtra कैसे करें

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Mera KYC एवं Aadhaar FaceRD एप डाउनलोड करें।
  • अब एप खोले और “भाषा” का चयन करें (अंग्रेजी/हिंदी/मराठी)।
  • इसके बाद “आधार कार्ड नंबर” दर्ज करना है और कैप्चा भरके ओटीपी (OTP) सत्यापन पूरा करना है।
  • अब बायोमैट्रिक से केवायसी होगा, इसके लिए “Adhar FaceRD” एप ओपन होगा यहां “Face e-KYC” विकल्प चुनें।
  • जिससे मोबाइल का कैमरा चालू होगा, अब अपनी “फोटो कैप्चर” (स्कैन) करें।
  • फोटो कैप्चर करने के बाद “सबमिट बटन” बटन पर क्लिक करे।
  • इस तरह से राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की केवायसी को पूरा करना है।

राशन की दुकान पर जाकर ईकेवाईसी कैसे करें? (ऑफ़लाइन प्रक्रिया)

ग्रामीण क्षेत्र के कई परिवार ऑनलाइन ई-केवायसी नहीं कर सकते इसलिए उनके लिए ऑफलाइन केवायसी प्रक्रिया भी शुरू है। राशन कार्ड धारक परिवार को आधार कार्ड लेकर राशन की दुकान में भेट देनी है। इसके बाद POS मशीन से राशन डीलर द्वारा बायोमैट्रिक (अंगूठे के निशान) द्वारा ई-केवायसी की जाएगी।

Ration Card eKYC Maharashtra Status कैसे चेक करें

  • केवायसी स्थिति चेक करने हेतु सबसे पहले “मेरा KYC” एप ओपन करें।
  • अब आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • इसके बाद अगर आपका केवाईसी हो चुका होगा, तो आपको स्टेटस में Y लिखा दिखाई देगा।

यदि आप ऑनलाइन ई-केवायसी स्तिथि चेक करने में असमर्थ है तो आप राशन की दुकान में भेट देकर राशन डीलर से POS मशीन से केवायसी स्थिति की जांच कर सकते है।

Ration Card eKYC Maharashtra Last Date 2026

महाराष्ट्र के राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए ration card ekyc पूरी करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन लाखो परिवार केवायसी नहीं कर पाए इसलिए अंतिम तिथि को 30 अप्रैल (संभावित) तक बढ़ाया गया है।

Ration Card eKYC Maharashtra Important Links

राशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइटClick here
मेरा KYCClick here
eKYC स्टेटस Click here
Aadhaar FaceRD AppClick here
Helpline Number1800-22-2262
Join WhatsappClick here
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon