Ladli Laxmi Yojana 2026: लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लडकियों मिलेंगे 1,43000 रूपए

Ladli Laxmi Yojana 2026: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। ladli lakshmi yojana के अंतर्गत कन्या का जन्म होने पर सरकार द्वारा परिवार को बालिका के स्वस्थ एवं शिक्षा के लिए ₹143000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

आर्थिक तंगी के कारण कन्या के जन्म के बाद परिवार उन्हें उचित पोषण नहीं दे पाते ऐसे में उनके स्वस्थ पर असर हो सकता है, साथ ही गरीबी के कारन उनकी शिक्षा में भी रुकावटें आती है। इस वजह से वे शिक्षा पूरी नहीं कर पाती और कम आयु में ही उनका विवाह किया जाता है। लाड़ली लक्ष्मी योजना ऐसी बालिकाओ को शिक्षा एवं पोषण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कराती है और कन्याओ को सम्मानजनक जीवन प्रदान कराती है।

योजना के अंतर्गत लाभार्थी कन्या के जन्म से लेकर 21 वर्ष आयु प्राप्ति करने तक उन्हें किस्तों में ₹1,43,000 की वित्तीय मदद की जाती है। सहायता राशि सीधे लाभार्थी बालिका के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाती है। यदि आप भी मध्य प्रदेश से है और ladli laxmi yojana madhya pradesh के लिए आवेदन करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े।

Ladli Lakshmi Yojana 2026 Overview

योजना का नामLadli Laxmi Yojana MP
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना की शुरुआतअप्रैल 2007
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2026
लाभ₹1,43,000 की वित्तीय मदद
पात्रताकेवल मध्यप्रदेश राज्य की पात्र बेटियों के लिए
आवेदन का समयजन्म से 1 वर्ष के भीतर
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटladlilaxmi.mp.gov.in

Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2026

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, बालविवाह रोखने, महिला साक्षरता दर बढ़ाने और शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से mukhyamantri ladli laxmi yojana की शुरुवात 1 अप्रैल 2007 को की गई है। 1 जनवरी 2006 योजना के लिए पात्र है और कन्या के जन्म से पहले या इसके बाद मातापिता को आवेदन करना होता है, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली क़िस्त सीधे मातापिता के बैंक खाते में जमा होती है साथ ही उन्हें एक सोने का सिक्का दिया जाता है।

Ladli lakshmi yojana के अंतर्गत पहले लाभार्थियों को ₹118000 दिए जाते थे, लेकिन बाद में योजना में संशोधन किया गया और राशि को ₹1,43,000 तक बढ़ाया गया। बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके इसलिए उन्हें किस्तों में राशि वितरित की जाती है। छटवी कक्षा से लेकर स्नातक तक शिक्षा पूरी करने हेतु उन्हें कुल ₹43000 की सहायता दी जाती है। और 21 वर्ष आयु होने पर ₹1 लाख राशि बालिका के बैंक खाते में जमा की जाती है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

  • 1 जनवरी 2006 अथवा उसके पश्चात् जन्मी बालिका योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • लाभार्थी बालिका स्थानिक आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत होनी चाहिए।
  • बालिका के मातापिता मध्य प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • लाभार्थी के माता-पिता आयकर दाता न हो ।
  • बालिका का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी विकल्प सक्रिय होना चाहिए।
  • माता पिता को दो या दो से कम संतान होनी चाहिए।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Ladli lakshmi yojana लिए निम्मलिखित दस्तावेज आवेदक के पास होना अनिवार्य है:

  • बेटी का जन्म का प्रमाण पत्र
  • माता और पिता के साथ लिया गया कन्या का फोटो
  • मूल निवासी अथवा स्थानीय प्रमाण पत्र
  • माता या पिता का मतदाता पहचान पत्र
  • परिवार का राशन कार्ड
  • कन्या का टीकाकरण का कार्ड
  • मोबाइल नंबर आदि

Ladli Laxmi Yojana Online Apply

  • आवेदन करने हेतु Ladli Laxmi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in को ओपन करे।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन करें” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको स्वघोषणा विकल्प में टिक करके आगे बढे बटन पर क्लिक करना है।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां बालिका एवं मता पिता की समग्र आयडी दर्ज करनी है, और समग्र से जानकारी प्राप्त करें बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद बालिका एवं मातापिता के समग्र आयडी से जानकारी ली जाएगी, आवेदन में बाकि मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है और दस्तावेज अपलोड करने है।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा भरना है और सबमिट करें पर क्लीक करे।
  • इस तरह से लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकती है।

लाडली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली राशि

कब मिलेगीराशि
बालिका के जन्म के बाद₹6000 और 1 सोने का सिक्का
6वी कक्षा में प्रवेश करने पर₹2000
9वी कक्षा में प्रवेश करने पर₹2000
12वी कक्षा में प्रवेश करने पर₹5000
स्नातक में प्रवेश लेने पर₹25000
21 साल की आयु पूरी होने के बाद
बेटी के शादी के लिए
₹100000

लाड़ली लक्ष्मी योजना ई-केवायसी

Ladli lakshmi yojana के अंतर्गत लाभार्थी बालिका को समग्र ई-केवाईसी करना अनिवार्य है ताकि उनका आधार कार्ड बैंक से लिंक हो सके और सहायता राशि सीधे बैंक खाते में मिल सके। ई-केवाईसी करने हेतु आधिकारिक पोर्टल में दिए “समग्र मे e-KYC के लिए क्लिक करें” पर जाए। अब नया पेज खुलेगा, यहां समग्र आयडी क्रमांक दर्ज करें और कैप्चा भरके “खोजे” बटन पर क्लिक करे।

इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी वेबसाइट में दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करे। अब बालिका को आधार कार्ड विकल्प को चुन लेने के बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन को पूरा करना है। सत्यापन पूरा होने के बाद बालिका के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा राशि मिलना शुरू हो जाएगा। इस तरह से आप Ladli Laxmi Yojana eKYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

Ladli Laxmi Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Ladli Lakshmi Yojana Online ApplyClick here
Ladli Laxmi Yojana eKYCClick here
Helpline Number07552700800
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon