PM Vishwakarma Yojana 2026: विश्वकर्मा योजना में मिलेंगे ₹15,000 और फ्री सिलाई मशीन, ऐसे करे आवेदन

PM Vishwakarma Yojana 2026: केंद्र सरकार द्वारा विश्वकर्मा समुदाय के परिवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने एवं आजीविका में सुधार करने के लक्ष्य से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत 18 विश्वकर्मा समुदाय के पारंपरिक व्यवसायों का प्रशिक्षण नई पीढ़ी को दिया जाता है। जिससे यह कला विलुप्त न हो और देश में यह कलाए आगे बढ़ती रहे।

विश्वकर्मा योजना लाभार्थियों को कौशल्य प्रशिक्षण के साथ कम ब्याजदर में ऋण सुविधा उपलब्ध कराती है। जिससे लाभार्थी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है और आर्थिक स्थिरता प्राप्त कर सकते है। यदि आप भी विश्वकर्मा समुदाय से है और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हमने pradhan mantri vishwakarma yojana की पूरी जानकारी संक्षेप में दी है।

PM Vishwakarma Yojana 2026 Overview

योजना का नामPM Vishwakarma Yojana
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लॉन्च17 सितंबर 2023
उद्देश्यविश्वकर्मा समुदाय को आत्मनिर्भर
बनाने के लिए
लाभव्यवसाय के लिए कम ब्याज दरों
पर लोन उपलब्ध कराना
लाभार्थीविश्वकर्मा समुदाय की सभी
140 जातियों के कामगार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in

PM Vishwakarma Yojana

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुवात 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी द्वारा शुरू की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य 140 से अधिक जातियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करके आजीविका के नए अवसर प्रदान करना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयन किए गए लाभार्थियों को शिविरों का आयोजन करने 7 से 15 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक टूल्स की जानकारी और उपयोग आदि सिखाया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को ₹500 प्रतिदिन भत्ता दिया जाता है, और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रमाणपत्र एवं ₹15000 का ई-वाउचर प्रदान किया जाता है। जिससे वे टूलकिट खरीद सकते है। कई राज्यों में ई-वाउचर नहीं दिया जाता, उन्हें सीधे ₹15000 डीबीटी द्वारा ट्रांसफर किया जाता है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता

  • योजना के लिए विश्वकर्मा समुदाय के परिवार पात्र है।
  • आवेदक भारतीय होना चाहिए।
  • आवेदन कर रहे नागरिक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी ने PMEGP, PM स्वानिधी, मुद्रा योजना ऐसी किसी भी लोन योजना संबंधित किसी भी योजना का लाभ पिछले 5 वर्षों में नहीं लिया गया हो।
  • परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी एवं आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
  • विश्वकर्मा योजना का लाभ एक परिवार के एक सदस्य को दिया जाएगा।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • राशन कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र

PM Vishwakarma Yojana Online Apply

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन करने हेतु नजदीकी CSC केंद्र जाए।
  • अब CSC कर्मचारी द्वारा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।
  • आवेदन करने के बाद बायोमेट्रिक व्हेरिफिकेशन होगा।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेजिस्ट्रेशन पावती एवं फॉर्म दिया जाएगा।
  • इस फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे और पेशा दर्ज करे।
  • अब आवेदन फॉर्म के साथ दस्तावेज जोड़कर नजदीकी विभागीय कार्यालय, ग्रामपंचायत केंद्र, या महानगरपालिका में जमा करे।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद लाभार्थियों को सरकारी मान्यता मिलेगी और इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण आदि दिया जाएगा।

महिलाओ को मिलेगी फ्री सिलाई मशीन

योजना के अंतर्गत जिनका पेशा सिलाई (tailoring) का है उन्हें PM free silai machine yojana के अंतर्गत निशुल्क सिलाई मशीन दी जाती है। आवेदन करते समय महिलाओ को पेशा सिलाई का चुनना है जिसके बाद वे इसके लिए पात्र होगी। महिलाओ को बेसिक एवं एडवांस सिलाई, बुनाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें pm vishwakarma yojana e voucher मिलता है जिससे वे सिलाई मशीन खरीद सकती है।

व्यवसाय के लिए मिलेगा 3 लाख का लोन

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत यदि लाभार्थी स्वतंत्र व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो उन्हें ऋण सुविधाए भी दी जाती है। जिससे मशीनरी, दुकान, एवं अन्य वस्तुओ का वहन किया जा सके। PM Vishwakarma yojana loan लाभार्थियों को 5% ब्याजदर पर दिया जाता है।

इसमें अधिकतम 3 लाख रूपए तक का लोन मिलेगा जिसे लाभार्थी किस्तों में चूका सकते है। लोन दो चरणों में दिया जाता है पहले चरण में 1 लाख रूपए मिलते है जिसे 18 माह में चुकाना होता है। और इसके बाद दूसरे चरण में 2 लाख रूपए का ऋण मिलेगा जिसे लाभार्थी 30 माह में चूका सकती है।

PM Vishwakarma Yojana List of Trades

  • कारपेंटर (Carpenter)
  • नाव निर्माता (Boat Maker)
  • कवच निर्माता (Armor Maker)
  • नाइ (Barbers)
  • लोहार (Lohar (Blacksmith))
  • हथोड़ा और टूल किट निर्माता (Hammer and Tool Kit Maker)
  • ताला बनाने वाला (Locksmith)
  • सुनार (Goldsmith)
  • कुम्हार (Potter)
  • मछली पकड़ने वाले (Fishing Net Maker)
  • मूर्तिकार / पत्थर तराशने वाला / पत्थर तोड़ने वाला (Sculptor/Stone Carver/Stone Breaker)
  • मोची / जूते बनाने वाला / जूते बनाने वाला(Cobblers/Shoemakers/Footwear Artisans)
  • राजमिस्त्री(Masons)
  • टोकरी बनाने वाला /टोकरी बुनने वाला / चटाई बनाने वाला / नाई बुनने वाला / झाड़ू बनाने वाला(Basket Makers/Basket Weavers/Mat Makers/Coir Weaver’s/Broom Makers)
  • गुड़िया और खिलौने बनाने वाला (पारंपरिक)(Doll and Toy Makers (Traditional))
  • माला बनाने वाला(Garland Makers)
  • धोबी(Washermen)
  • दर्जी(Tailor)

PM Vishwakarma Yojana Important Links

विश्वकर्मा योजना आधिकारिक वेबसाइटpmvishwakarma.gov.in
हेल्पलाईन नंबर18002677777
Join WhatsAppClick here
Homepagehttps://csckendra.com/

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon