Mahila Samriddhi Yojana 2026: महिलाओ को ₹2500 प्रति माह मिलेंगे, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mahila Samriddhi Yojana 2026: महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 8 मार्च 2025 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) को मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत गरीब विवाहित, विधवा, निराश्रित एवं निराधार महिलाओ को प्रति माह ₹2500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

दिल्ली की गरीब महिलाओ के आर्थिक उत्थान का लक्ष्य लेकर इस योजना को शुरू किया गया है। यह योजना महिलाओ को आर्थिक स्वतंत्रता के साथ साथ पोषण में सुधार एवं उनकी परिवार में स्थिति को मजबूत बनाती है। योजना के तहत DBT (Direct Benefit Transfer) द्वारा राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसलिए महिलाओ का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पात्र महिलाए है ब्लाक कार्यालय, CSC केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र से या योजना के पोर्टल से आवेदन कर सकते है। अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो लेख को अंत तक पड़े, इस लेख में हमने Delhi Mahila Samriddhi Yojana की पूरी जानकारी विस्तार में दी है।

Mukhyamantri Mahila Samriddhi Yojana 2026 Overview

योजना का नाममहिला समृद्धि योजना
कब शुरू हुवी8 मार्च 2025
लाभ₹2500 प्रति माह
लाभार्थीदिल्ली की महिलाए
आयु सिमा21 वर्ष से अधिक 59 वर्ष से कम
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdelhi.gov.in

Mahila Samriddhi Yojana 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ताजी द्वारा गरीब महिलाओ का आर्थिक उत्थान करने हेतु महिला समृद्धि योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की 21 से 59 आयुवर्ग की महिलाओ को प्रति माह 2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाती है जिससे योजना में बिचौलिया न रहे और पारदर्शिता बनी रहे जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को लाभ मिलेगा।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, गरीबी के कारन जो महिलाए अपने पोषण या स्वस्थ पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती उन्हें उचित पोषण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना महिलाओ के लिए कल्याणकारी एवं महत्वकांक्षी पहल के रूप में सामने निकलकर आ रही है।

दिल्ली सरकार द्वारा Mukhyamantri Mahila Samriddhi Yojana के क्रियान्वयन के लिए 5 हजार एक सौ करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरे दिल्ली में लागू किया गया है। योजना के लिए पात्र महिलाए आंगनबाड़ी केंद्र से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट आवेदन करके योजना का लाभ ले सकती है।

महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • योजना के लिए महिला दिल्ली की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • न्यूनतम 21 और अधिकतम 59 वर्ष आयु वाली महिलाए योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदिका गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या EWS श्रेणी से होने चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।

महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य) 
  • दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड या बिजली बिल।
  • सक्षम राजस्व अधिकारी (SDM/Tehsildar) द्वारा जारी किया गया नया आय प्रमाण पत्र ।
  • बैंक खाते की पासबुक फोटोकॉपी जिस पर IFSC कोड साफ दिख रहा हो।
  • हाल ही में खींची गई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्व-घोषणा पत्र (Self-Declaration): जिसमें यह प्रमाणित हो कि दी गई जानकारी सही है।

Mahila Samriddhi Yojana Online Apply

  • आवेदन करने हेतु सबसे पहले दिल्ली के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाए।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद मेनू में “Citizen Corner” पर क्लिक करे।
  • सिटिज़न कार्नर में “New User Registration” पर क्लिक करे।
  • अब Select Document Type में “आधार कार्ड” का चयन करे और Enter Document Number में आधार कार्ड का नंबर दर्ज करे, इसके बाद कैप्चा भरे और “Continue” बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद नया फॉर्म खुलेगा, इसमें महिला को अपनी जानकारी जैसे, नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण, आदि जानकारी दर्ज करे और कैप्चा भरके “Continue to Register” बटन पर क्लिक करे।
  • अब “Access code” वेरिफिकेशन पूरा करे।
  • पोर्टल में पंजीकरण करने के बाद लाभार्थी महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करे

Delhi mahila samriddhi yojana के लिए यदि महिला ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने में असमर्थ है तो वे नजदीकी CSC केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, या ब्लाक कार्यालय से ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकती है। आवेदन करने हेतु सबंधित कार्यालय जाए और आवेदन फॉर्म प्राप्त करे, इसके बाद आवेदन में जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज जोड़कर आवेदन को जमा करे।

आवेदन जमा करने के बाद कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन होगा, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मोबाइल नंबर पर Acknowledgement Number प्राप्त होगा। इस तरह से महिलाए मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

Mahila Samriddhi Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Mahila Samriddhi Yojana RegistrationClick here
Helpline Number181
HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon