Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana: महालक्ष्मी किट वितरण शुरू, ऐसे करे आवेदन

Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana: गर्भवती महिलाओ को एवं शिशुओं को उचित पोषण प्रदान करने हेतु उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा महालक्ष्मी किट योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी माताओ को 22 से अधिक पोषण और देखभाल करने की वस्तुए निशुल्क दी जाती है। जिससे शिशु को सुरक्षा प्रदान की जा सके।

उत्तराखंड की कई माताए को शिशुओं को जन्म देने के बाद आर्थिक तंगी के कारण उचित पोषण नहीं मिल पाता, इसलिए शिशुओं को स्तनपान भी पूर्ण रूप से नहीं हो पाता। ऐसे में कुपोषण, या अन्य बीमारियों का खतरा शिशु एवं माता दोनों पर होता है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा Mahalakshmi kit yojana की शुरुवात की गई है।

यह योजना माताओ को पोषण में सुधार एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान कराती है। यदि आप भी उत्तराखंड से है और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana की आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता, आदि जानकारी विस्तार में दी है।

Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana Overview

योजना का नामMukhyamantri Mahalaxmi Yojana
कब शुरू की गई2021
किसने शुरू कीउत्तराखंड सरकार
लाभार्थीमाता और नवजात शिशु
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwecd.uk.gov.in

Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana

Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana की शुरुवात उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023 में की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की गर्भवती एवं स्तनपान करने वाली माताओ को 22 वस्तुओ की किट दी जाती है। जिसमे पोषण एवं देखभाल करने की वस्तुए शामिल होती है। जैसे बेबी क्रीम, तौलिया, बेबी ब्लैंकेट, शिशु के लिए कपडे, डाइपर आदि।

गरीबी के कारण कई परिवार शिशुओं के लिए आवश्यक वस्तुओ का वहन नहीं कर सकते है, सफाई न होने या गंदे कपड़ो के वजह से नवजात शिशुओं को इंफेक्शन का खतरा होता है। महालक्ष्मी किट योजना स्वच्छ कपड़ो के साथ साथ माताओ के पोषण हेतु आयरन, कैल्शियम सप्लीमेंट, प्रोटीन पाउडर, आदि निशुल्क दिया जाता है।

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक उत्तराखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • शिशु को जन्म देनी वाली या स्तनपान करने वाली महिलाओ को लाभ दिया जाएगा।
  • माताओ को शिशु के जन्म से 6 माह पहले आवेदन करना होगा।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 72,000 से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार के दो बच्चो को मिलेगा।
  • लाभार्थी महिलाओ को आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन करना होगा।

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए कोनसे दस्तावेज चाहिए

Documents for mukhyamantri mahalakshmi yojana:

  • उत्तराखंड का निवास प्रमाण पत्र
  • गर्भवती महिला का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिशु का जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • सरकारी या निजी अस्पताल में प्रसव की कॉपी और रक्षा कार्ड
  • अगर किसी वजह से रास्ते या घर पर प्रसव हो जाता है तो आंगनवाड़ी या आशा कार्यकर्ता या डॉक्टर का प्रमाण पत्र
  • परिवार रजिस्टर की कॉपी

Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana Online Apply

  • Mahalaxmi kit yojana के लिए आवेदन करने हेतु नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाए।
  • अब आंगनबाड़ी सेविका/पर्यवेक्षिका द्वारा आवेदन फॉर्म प्राप्त करे।
  • आवेदन फॉर्म में जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज जोड़कर आवेदन को जमा करे।
  • आवेदन जमा करने के बाद आंगनबाड़ी सेविका द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • आवेदन करने के बाद मोबाइल नंबर पर पंजीकरण विवरण प्राप्त होगा, एवं आंगनबाड़ी केंद्र से रसीद प्राप्त करनी है।
  • इस तरह से महिलाए निशुल्क महालक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

Mukhyamantri Mahalakshmi Kit Yojana Form

Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana formDownload
Mukhyamantri Mahalakshmi Yojana GRDownload

माताओ को महालक्ष्मी किट योजना में यह वस्तुए मिलेगी

क्र.मां के ल‍िएनवजात शिशु के लिए किट में सामान
1छुआरा – 500 ग्रामगर्म कपड़े – 2 जोड़ी
2बादाम – 250 ग्रामगर्म टोपी और जुराब
3गरम शॉल – 1बेबी साबुन – 3
4जुराब – 2 जोड़ीबेबी ऑयल – 1
5बेडशीट तकिया कवर के साथ – 2बेबी पाउडर – 1
6तौलिया – 1बेबी क्रीम – 1
7सैनिटरी नैपकिन – 2 पैकेटतौलिया – 2
8नहाने का साबुन – 4बेबी ब्लैंकेट (कंबल) – 1
9कपड़े धोने का साबुन – 4रबर शीट – 1
10नेल कटर – 1बेबी डायपर – 10 पीस
11सरसों का तेल – आधा लीटरकॉटन नैपकिन – 12 पीस

Mukhyamantri Mahalakshmi Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Form PDFDownload
Helpline Number011- 24303714
CSCKendra HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon