Aai Karj Yojana 2026: आई कर्ज योजना से मिलेंगे ₹15 लाख तक का बिनब्याजी कर्ज, जाने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता

Aai Karj Yojana 2026: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओ के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी जारी की गई है, राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को व्यवसाय शुरू करने हेतु आई कर्ज योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओ को ₹15 लाख तक का कर्जा बिना ब्याज के दिया जा रहा है। जिसे महिलाए 7 साल में किस्तों में चूका सकती है और महिलाओ को इसमें सब्सिडी का लाभ भी दिया जाएगा।

आई कर्ज योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देना एवं उन्हें उद्यमी बनने के अवसर प्रदान करना है। यह योजना महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कराती है। जिससे पर्यटन क्षेत्र में विकास होगा और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वकांक्षी पहल के रूप में सामने निकलकर आ रही है।

अगर आप महाराष्ट्र की महिला है, और इस योजना का लाभ लेकर व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने Aai Karj Yojana Maharashtra की जानकारी विस्तार में साझा की है जैसे आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, लाभ, पात्रता, जैसी जानकारी विस्तार में दी है।

Aai Karj Yojana Overview

योजना का नामआई कर्ज योजना
शुरुवातवर्ष 2023
लाभ₹15 लाख ऋण (बिना ब्याज के)
लाभार्थीमहाराष्ट्र की महिलाए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटaai-portal.maharashtratourism.gov.in

Aai Karj Yojana Maharashtra

आई कर्ज योजना की शुरुवात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीसजी द्वारा वर्ष 2023 में शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय शुरू करने हेतु राज्य की महिलाओ को ₹15 लाख तक का कर्जा बिना ब्याज के दिया जाता है। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल रखी गई है और लाभार्थी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन को पूरा करके योजना का लाभ ले सकती है।

इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को टूर ऑपरेटर, टूर्स एंड ट्रेवल्स, होम स्टे, होटल, मोटेल, रेस्टारेंट, पर्यटन विला आदि व्यवसायों के लिए ऋण दिया जाएगा। महिलाओ को 15 लाख रूपए तक का कर्जा बिना गारंटी के दिया जाएगा और इसमें ₹4.50 रूपए तक की सब्सिडी (ब्याज माफ़) दी जाएगी। आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर पात्र महिलाओ के आवेदन मंजूर किए जाएंगे और ऋण राशि डीबीटी द्वारा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

आई कर्ज योजना के लिए पात्रता

  • महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
  • व्यवसाय में महिला की 50% या इससे अधिक हिस्सेदारी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला पर बैंक बकाया नहीं होना चाहिए।

आई कर्ज योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • उद्योग आधार
  • व्यवसाय रेजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र
  • प्रतिज्ञापत्र
  • जी.इस.टी नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • कैंसिल चेक

व्यवसाय के प्रकार और क्षेत्र (पर्यटन आधारित)

क्रमांकव्यवसाय का प्रकारविवरण
(अ)पर्यटन एवं आवास सेवाएंकैरावैन, टेंट, सफारी पर्यटन (भूमि, वायु, जल), पर्यटक सुविधा केंद्र, कृषि पर्यटन केंद्र, होम स्टे, निवास एवं नाश्ता (B&B), रिसॉर्ट, होटल, मोटेल, हाउसबोट, टेंट हाउस, इको-फ्रेंडली हाउस, पर्यटन विला, बुटीक कॉटेज, लॉज, महामार्ग ढाबा
(ब)खाद्य एवं पेय सेवाएंरेस्टोरेंट, उपहारगृह, फास्ट फूड सेंटर, महिला संचालित किचन, कैफे, बेकरी
(क)यात्रा एवं परिवहन सेवाएंटूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, टूर गाइड, क्रूज, टूर एंड ट्रैवल एजेंसी, आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर, हाउसबोट
(ड)विशेष पर्यटन सेवाएंआदिवासी / ग्रामीण पर्यटन प्रकल्प, मेडिकल पर्यटन, वेलनेस सेंटर, आयुर्वेद एवं योग केंद्र
(ई)अन्य पर्यटन व्यवसायपर्यटकों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सेवा देने वाले व्यवसाय जैसे – सोलहिनियर शॉप, विभिन्न खाद्य विक्रेता, इवेंट मैनेजमेंट आदि

Aai Karj Yojana 2026 Online Apply

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Aai Register पर क्लिक करे।
  • अब महिला का नाम, पता, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और पासवर्ड कर चयन करके Register बटन पर क्लीक करना है।
  • पंजीकरण के बाद वेबसाइट में लॉगिन करे और Registration Form लिंक पर जाए।
  • अब Aai karj yojana form खुलेगा, इसमें अपनी जानकारी और फोटो एवं दस्तावेज अपलोड करना है।
  • आवेदन जमा करने के बाद चलान भरना है इसके लिए Gras Mahakosh के पोर्टल पर जाए।
  • यहां Pay without registration पर क्लिक करे।
  • अब पर्यटन विभाग डिपार्टमनेंट का चयन करे और ₹50 का चलान भरके पावती डाउनलोड करनी है।
  • अब चलान की रसीद आई कर्ज योजना के पोर्टल पर अपलोड करनी है, इसके बाद सबमिट पर क्लिक करना है।

आई कर्ज योजना 2026 ऑफलाइन आवेदन कैसे करे

योजना के लिए इच्छुक महिलाए यदि ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं कर सकती उनके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑफलाइन आवेदन करने हेतु आई कर्ज योजना फॉर्म को विभागीय कार्यालय से प्राप्त करे और उसमे जानकारी भरे।

आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज जोड़े और विभागीय कार्यालय में जमा करे। इसके बाद पात्र महिलाओ को लेटर ऑफ़ इंटेंट दिया जाएगा जिसे बैंक में जमा करना है। इसके बाद ऋण राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Aai Karj Yojana 2026 Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Aai Karj Yojana Form Download
Helpline NumberClick here
CSCKendra HomepageClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon