Mirchi Halad Kandap Machine Yojana: घर से शुरू करे नया मिर्च हल्दी का व्यावसाय, सरकार देगी ₹50,000 अनुदान, ऐसे करे आवेदन

Mirchi Halad Kandap Machine Yojana: महाराष्ट्र की महिलाओ के लिए एकनाथ शिंदेजी द्वारा बड़ी खुशखबरी जारी की गई है, महिलाओ को घर से ही स्वरोजगार उपलब्ध कराने एवं उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करने हेतु मिर्ची हळद कांडप मशीन योजना की शुरुवात की गई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की आदिवासी महिलाओ को ₹50,000 तक का अनुदान प्रदान कराती है जिससे महिला मिर्च हल्दी पीसने का व्यावसाय शुरू कर सकती है।

आदिवासी विकास विभाग द्वारा वर्ष 2025 से यह योजना चलाई जा रही है, पिछले वर्ष लाखो महिलाओ ने इस योजना का लाभ लेकर मिर्च, हल्दी का व्यावसाय शुरू किया है। जिसमे में किसानो की मिर्च, हल्दी पीसकर पैसे कमाती है, एवं खुदकी ब्रांडिंग से बचत गट, पीएम बिजनेस समिट, जिला एवं राज्य स्तरीय शिविरों में मिर्च, हल्दी को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही है।

अगर आप भी महाराष्ट्र से है आदिवासी श्रेणी (Scheduled Tribe) से है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने Mirchi Halad Kandap Machine Yojana की पूरी जानकारी विस्तार में दी है, जैसे आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता, सब्सिडी आदि।

Mirchi Halad Kandap Machine Yojana Overview

योजना का नाममिर्ची हळद कांडप मशीन योजना
शुरुवातजून 2025
लाभार्थीआदिवासी महिलाए
लाभमिर्ची हळद कांडप मशीन के लिए ₹50,000 सहायता मिलेगी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटnbtribal.in

Mirchi Halad Kandap Machine Yojana

Mirchi Halad Kandap Machine Yojana का उद्देश्य आदिवासी परिवार की गरीब महिलाओ को स्वरोजगार प्रदान करना और आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिर्ची हळद कांडप मशीन के लिए ₹50,000 की सहायता प्रदान की जाती है। यदि मशीन की कीमत ₹60,000 है तो सरकार ₹50,000 देगी और बाकी लागत लाभार्थी परिवार को देनी होगी।

राज्य में कई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिर्च, हल्दी, जीरा, धनिया, मेथी की खेती की जाती है। लेकिन पीसने की मशीन न होने के कारण किसानो को जिलास्तर पर फसलों को कम दाम में बेचना पड़ता है। लेकिन इस योजना के माध्यम से किसान कम लागत में मिर्च, हल्दी, जीरा, धनिया पीसकर बाजारों में उपलब्ध करा सकते है। इससे उन्हें अतिरिक्त लाभ होगा, और महिलाओ को भी रोजगार मिलेगा।

आदिवासी समुदाय की महिलाए इस योजना के लिए पात्र है और वे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन को पूरा कर सकती है। आवेदन करने के बाद लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ₹50,000 अनुदान राशि सीधे डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाती है। महिला को मिर्ची हळद कांडप मशीन खरीदने के बाद स्वयं की भूमि पर इसको इनस्टॉल करना है और अपना व्यवसाय शुरू करना है।

मिर्ची हळद कांडप मशीन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य के निवासी होने चाहिए।
  • केवल ST (Scheduled Tribe) श्रेणी के परिवार आवेदन कर सकते है।
  • आदिवासी समुदाय की महिलाओ को योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास जाती प्रमाणपत्र होना चाहिए।

मिर्ची हळद कांडप मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Mirchi Halad Kandap Machine Yojana के लिए निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • शैक्षणिक दस्तावेज़

Mirchi Halad Kandap Machine Yojana Online Apply

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • आदिवासी विभाग का पोर्टल ओपन करने के बाद मेनू में अर्जदाराची नोंदणी विकल्पपर क्लिक करे।
  • अब रेजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करनी है, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा भरे और Register बटन पर क्लिक करे।
  • पोर्टल में पंजीकरण करने के बाद लॉगिन करे और Mirchi Halad Kandap Machine Yojana Form पर क्लीक करे।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें आवेदक को अपनी जानकारी दर्ज करनी है।
  • अब दस्तावेज अपलोड करे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।

मिर्ची हळद कांडप मशीन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे

मिर्ची हळद कांडप मशीन योजना के लिए यदि महिला ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती, या ऑनलाइन आवेदन की सुविधाए उपलब्ध नहीं है तो वे नजदीकी आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में भेट देनी है, और आवेदन फॉर्म प्राप्त करे। आवेदन में अपनी जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज जोड़कर आवेदन को जमा करे। इसके बाद आवेदन की रसीद प्राप्त करे। इस तरह से महिला ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती है।

मिर्ची हळद कांडप मशीन योजना के तहत कितनी सब्सिडी उपलब्ध है?

महाराष्ट्र आदिवासी विभाग द्वारा मिरची हळद कांडप मशीन योजना संचालित की जा रही है, वर्ष 2025 में ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा चूका है, और अब वर्ष 2026 में यह योजना दोबारा शुरू की जाएगी। मिरची हळद कांडप मशीन के लिए लाभार्थी को ₹50,000 अनुदान राशि दी जाएगी।

Mirchi Halad Kandap Machine Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
Registration LinkClick here
Helpline Number1800 2670 007
CSCKendra Homepagecsckendra.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon