Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out: नमो शेतकरी 8वीं क़िस्त जारी किसानो को आज ₹2000 मिलेंगे, भुगतान स्थिति चेक करे

Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out: केंद्र सरकार और महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र के किसानो के लिए दोहरी खुशखबरी जारी की गई है। लाभार्थी किसानो को पीएम किसान योजना की 22वीं क़िस्त एवं नमो शेतकरी योजना 8वीं क़िस्त को जारी किया जा चूका है और किसानो के बैंक खाते में ₹4,000 डीबीटी द्वारा ट्रांसफर किये जा चुके है।

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान कराती है। यह योजना किसानो को ₹6,000 वार्षिक सहायता प्रदान कराती है। यह राशि किसानो को ₹2,000 की तीन बराबर किस्ते में चार माह के अंतराल में दी जाती है और अबतक योजना की 7 किस्ते सफलता पूर्वक किसानो के खाते में जमा की गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीसजी द्वारा Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out कर दी गई है, यदि किसानो को अबतक 8वीं क़िस्त नहीं मिली है तो घबराये नहीं, अगले 24 से 48 घंटे के भीतर आपको क़िस्त का भुगतान किया जाएगा।

Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out

योजना का नामNamo Shetkari Yojana Maharashtra
द्वारा आरंभ किया गयाभारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी
लॉन्च की तारीखअक्टूबर 2023
पात्रतामहाराष्ट्र राज्य के लघु एवं सीमांत किसान
फ़ायदे₹6,000 वार्षिक
उद्देश्यकिसानों को कृषि व्यय का प्रबंधन करने और वित्तीय स्थिरता बढ़ाने में सहायता करना
8वीं किस्त की तिथिमार्च 2026 (अपेक्षित)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटnsmny.mahait.org

Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out

किसानो को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार द्वारा नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत किसानो को वार्षिक ₹12,000 (पीएम किसान से ₹6,000 + नमो शेतकरी योजना से ₹6,000) से लाभान्वित किया जाता है। योजना की पिछली क़िस्त सितंबर माह में ट्रांसफर की गई थी जिसके बाद सभी किसान 8वीं क़िस्त कब मिलेगी इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे थे।

लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा पीएम किसान योजना की 22वीं क़िस्त को जारी किया वैसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out की गई। 8वीं क़िस्त के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹1,774 करोड़ का निधि आवंटित किया गया है और 17 मार्च से किसानो के खातों में राशि वितरण प्रक्रिया शुरू की गई है।

नमो शेतकरी योजना 8वीं क़िस्त के लिए पात्रता

  • किसान महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • किसान का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी किसान पीएम किसान योजना में रजिस्टर होना चाहिए।
  • किसान के परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।

8वीं क़िस्त में इन किसानो को मिलेंगे ₹4000

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत किसानो को प्रति क़िस्त ₹2000 का वितरण किया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र के किसानो को नमो शेतकरी एवं पीएम किसान इन दो योजनाओ का लाभ दिया जाता है जिसमे किसानो को ₹4000 मिलते है, लेकिन 8वीं क़िस्त में लाखो किसानो को NSMNY (namo shetkari mahasamman nidhi yojana) में ₹4000 मिलेंगे। जो किसान 8वीं क़िस्त से वंचित थे केवल उन्ही को इसका लाभ दिया जाएगा।

Namo Shetkari Yojana 8th Installment Status

  • सबसे पहले NSMNY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Beneficiary Status पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करे और Get Aadhar OTP पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे वेबसाइट में दर्ज करे और Get Data पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज ओपन होगा, यहां से किसान क़िस्त का भुगतान विवरण चेक कर सकते है।

Namo Shetkari Yojana 8th Installment Out Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
भुगतान स्थिति (Status)Click here
Helpline Number020-25538755
CSCKendra Homepagecsckendra.com

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon