PM Awas Yojana Gramin Survey 2026: आवास योजना का ग्रामीण हुआ शुरू, जल्द चेक करें अपना नाम

PM Awas Yojana Gramin Survey 2026: भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के लिए पीएम आवास ग्रामीण सर्वे की शुरुवात जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। गांव के जो परिवार कच्चे या जर्जर मकानों में गुजारा कर रहे परिवारों को पक्के मकान का निर्माण करने हेतु ₹1,20,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा लाभार्थियों को फ्री शौचालय का लाभ भी दिया जाता है।

PM awas yojana gramin का उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ स्थायी आवास प्रदान करना है। जिन परिवारों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला उनके लिए यह सर्वे पक्के आवास का सुनहरा अवसर प्रदान कराता है। 2029 तक 2 करोड़ से अधिक मक्का मकान ग्रामीणों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर केंद्र सरकार योजना का विस्तार कर रही है।

आवास सर्वे 2024 से चल रहा है, और अब वर्ष 2026 में भी परिवार आवास के लिए सर्वे में भाग लेकर आवेदन कर सकते है। जो परिवार कच्चे मकान, किराए, जुग्गी झोपड़िया, जर्जर मकान में निवास कर रहे है केवल उन्हें ही PM Awas Yojana Gramin Survey के तहत लाभ मिलेगा। पीएम आवास सर्वे करने हेतु इस लेख को अंत तक पढ़े।

PM Awas Yojana Gramin Survey 2026 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास विभाग
लेख का नामपीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट
योजना का नामपीएम आवास योजना
योजना की शुरुआतवर्ष 2016 में की गई
लाभगृह निर्माण हेतु ₹1,20,000 की वित्तीय सहायता
प्रथम क़िस्त की राशि₹25,000-₹40,000
लिस्ट का माध्यमऑनलाइन
लाभार्थीभारत देश के समस्त पात्र नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटpmayg.dord.gov.in

PM Awas Yojana Gramin Survey 2026 क्या है

PM Awas Yojana Gramin Survey द्वारा केंद्र सरकार गांव में रहने वाले उन परिवारों की सूचि बनाता है जिनके पास मक्का मकान नहीं है या वे कच्चे या जर्जर मकानों में गुजारा कर रहे हैं। पहले यह प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती थी, जिससे कई परिवार योजना से वंचित थे। इसलिए वर्ष 2024 से ग्रामीण सर्वे ऑनलाइन किया गया है।

जिससे अब PMAY-G से वंचित परिवार मोबाइल फोन से आवास प्लस एप द्वारा ऑनलाइन सर्वे को पूरा करके अपना नाम पीएम आवास योजना की सूचि में जोड़ सकते है। यदि परिवार पात्र है और उनका आवेदन स्वीकारा जाता है तो उन्हें पहली क़िस्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, क़िस्त प्राप्त होने के बाद आवास निर्माण शुरू करना है। मकान का बेस बनाने के बाद दूसरी क़िस्त जमा होगी। इस तरह से लाभार्थी परिवारों को किस्तों में राशि मिलेगी।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता

  • लाभार्थी परिवार भारतीय होना चाहिए।
  • कच्चे या टूटे-फूटे मकान, जुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवार।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र के परिवार सर्वे कर सकते है।
  • गरीब एवं कम आय वर्ग के परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • SC/ST, अल्पसंख्यक, और विधवा परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार के सदस्यों की जानकारी
  • निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Awas Yojana Gramin Survey Status

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • अब रिपोर्ट सेक्शन में Survey Status पर क्लिक करे।
  • यहां आपको राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना है।
  • इसके बाद आवेदन आईडी दर्ज करे और Search बटन पर क्लिक करे।
  • अब ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करे और Get Data पर क्लिक करे।
  • इस पेज से लाभार्थी आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।

PM Awas Yojana Gramin List 2026 कैसे चेक करें

पीएम आवास ग्रामीण सर्वे पूरा करने के बाद लाभार्थियों का नाम सूचि में जोड़ा जाएगा, सूचि में शामिल सभी परिवारों को आवास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। लाभार्थी सूचि चेक करने हेतु pmayg.dord.gov.in पर जाए और AwaasSoft या Stakeholders सेक्शन पर क्लिक करे। इसके बाद IAY/PMAY-G Beneficiary विकल्प चुने और राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर अपना नाम या पिता का नाम सर्च करें। अब लाभार्थी सूचि खुलेगी इसमें आवेदक अपना नाम चेक कर सकते है।

PM Awas Yojana Gramin Survey 2026 Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
AwaasPlus AppClick here
Helpline Number18002331290
CSCKendraClick here

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon