Ladki Bahin Yojana 19th Installment List: लाडकी बहिन योजना 19वीं क़िस्त के लिए पात्र महिलाओ की लाभार्थी सूचि महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी की गई है, इस सूचि में शामिल सभी महिलाओ को 19वीं क़िस्त के ₹1500 का वितरण किया जाएगा। सूचि में शामिल 2 करोड़ 41 लाख महिलाओ को मार्च महीने में 19वीं क़िस्त का भुगतान किया जाएगा, एवं जिन महिलाओ का नाम इस सूचि में नहीं है उन्हें क़िस्त नहीं मिलेगी।
लेकिन यदि महिला योजना के लिए पात्र है तो वे इस सूचि में अपना नाम शामिल करवा सकती है। इसके लिए महिलाए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके शिकायत कर सकती है, जिसके बाद महिला को सूचि में जोड़ा जाएगा। लाभार्थी सूचि महिलाए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चेक कर सकती है। इसलिए Ladki Bahin Yojana 19th Installment List करने के हेतु लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
Ladki Bahin Yojana 19th Installment List Overview
| योजना का नाम | लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र |
|---|---|
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| वर्ष | 2024 |
| लाभार्थी | राज्य की गरीब एवं निराश्रित महिलाएं |
| उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना |
| लाभ | प्रति माह वित्तीय सहायता |
| आर्थिक सहायता राशि | ₹1500 प्रति माह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladkibahin.maharashtra.gov.in |
| लाडकी बहिणी पोर्टल महाराष्ट्र | NariDoot App |
Ladki Bahin Yojana 19th Installment List
Mukhyamantri majhi ladki bahin yojana का लाभ योग्य एवं पात्र महिलाओ को मिले इसका विशेष ध्यान महिला व बाल विकास विभाग द्वारा रखा जाता है, गरीब महिलाए योजना के लाभ से वंचित न रहे यह सुनिचित किया जाता है। इसलिए माह क़िस्त वितरण के बाद अपात्र महिलाओ को योजना से हटाया जाता है और पात्र महिलाओ की सूचि जारी की जाती है।
विभागीय जानकारी अनुसार 2 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओ का चयन 19वीं क़िस्त के लिए गया गया है और लाभार्थी सूचि जारी की गई है। यह सूचि महिलाए नगर निगम के पोर्टल, योजना की वेबसाइट, नारीशक्ति दूत एप से ऑनलाइन चेक कर सकती है। साथ ही महिलाए ग्रामपंचायत, CSC केंद्र, या आंगनबाड़ी केंद्र में भेट देकर Ladki Bahin Yojana 19th Installment List ऑफलाइन माध्यम से चेक कर सकते है।
लाडकी बहिन योजना 19वीं क़िस्त सूचि के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
- महिला के परिवार में ट्रेक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला आयकरदाता नहीं होनी चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 19th Installment List Check Online
- सबसे पहले नगर निगम के पोर्टल पर जाए।
- अब मेनू में योजना के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपको लाडकी बहिन योजना यादी पर क्लिक करना है।
- इसके बाद जिला, वार्ड, गांव, ब्लाक का चयन करे और Download बटन पर क्लिक करे।
- अब लाभार्थी सूचि pdf डाउनलोड हो जाएगी, इसमें महिला अपना नाम चेक कर सकती है।
लाडकी बहिन योजना सूचि आधिकारिक वेबसाइट से कैसे चेक करे
यदि महिला नगर निगम के पोर्टल से लाभार्थी सूचि चेक करने में असमर्थ है तो वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट से सूचि में अपना नाम चेक कर सकती है। इसके लिए वेबसाइट ओपन करे और मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड द्वारा लॉगिन करे, लॉगिन करने के बाद Application Made Earlier पर जाए, कर Application Status में आवेदन स्थिति चेक करे। यदि यहां Appoved है तो महिला का नाम लाभार्थी सूचि में शामिल किया गया है।
Ladki Bahin Yojana 19th Installment List Check Narishakti Doot App
नारीशक्ति दूत एप से लाभार्थी सूचि चेक करने के लिए एप में मोबाइल नंबर द्वारा लॉगिन करे। एप में लॉगिन करने के बाद “या पूर्वी केलेले अर्ज” इस विकल्प पर क्लिक करे। यहां Approved है तो उन महिलाओ का चयन 19वीं क़िस्त की लाभार्थी सूचि में किया गया है।
ई-केवायसी नहीं हुवी फिर भी मिलेगी 19वीं क़िस्त
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडकी बहिन योजना की ई-केवायसी करना योजना का लाभ लेने हेतु करना अनिवार्य किया गया था। लेकिन लाखो महिलाए ऐसी है जिनकी ekyc दस्तावेज, ओटीपी समस्या एवं आधिकारिक वेबसाइट में तकनिकी खराबी के कारण पूरी नहीं हुवी।
योजना से कोई गरीब महिला वंचित न रहे इसलिए महिला व बाल विकास मंत्री अदिति सुनील तटकरे जी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब जिन महिलाओ को केवायसी नहीं हुवी है उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा, और जल्द ही दोबारा ई-केवायसी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Ladki Bahin Yojana 19th Installment List Important Links
| आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
| लाभार्थी सूचि | Click here |
| Helpline Number | 181 |
| CSCKendra Homepage | csckendra.com |